Press "Enter" to skip to content

Posts published in “खबर बिहार की”

post about खबर बिहार की

मुजफ्फरपुर खुदीराम बोस केंद्रीय कारा के कैदी होंगे साक्षर, पायलट प्रोजेक्ट के तहत साक्षरता प्रोग्राम शुरू

मुजफ्फरपुर । बिहार सरकार जेल में बंद कैदियों और बंदियों को साक्षर और उनकी समस्याओं के निराकरण की दिशा में पहल शुरू कर दी है सरकार के द्वारा पायलट प्रोजेक्ट के रूप में केंद्रीय कारा ,मुजफ्फरपुर और बेउर जेल,पटना में जन शिक्षा निदेशालय के सहयोग से साक्षरता प्रोग्राम शुरू की गई है।

जिसमें 3 शिक्षकों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है । साथ ही जेल में बंदी दरबार का भी आयोजन कर कैदियों और बंदियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उसके निराकरण की दिशा में पहल की जा रही है। इसी क्रम में आज शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा, मुजफ्फरपुर में निरक्षर बंदियों को साक्षर बनाने और बंदी दरबार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसका जिलाधिकारी प्रणव कुमार और कारा अधीक्षक बृजेश सिंह मेहता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया । जेल में निरक्षर पुरुष महिला कैदियों एवं बंदियों के समस्याओं को सुना गया और हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया गया ।

बंदियों के बीच किताब का भी वितरण किया गया।जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने बताया कि जेल में बंद बंदियों से संवाद स्थापित कर विधिक सहयोग और सहायता के दिशा में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है साथ ही निरक्षर बंदियों को साक्षर बनाने की दिशा में शिक्षा विभाग द्वारा पहल की गई है।

गौरतलब है कि वर्तमान में खुदीराम बोस केंद्रीय कारा मुजफ्फरपुर में 3626 कैदी और बंदी बंद है,963 निरक्षर बंदी हैं

सीवान में मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल, खूनी झड़प में चार घायल, घायलों में दो की स्थिति गंभीर

सीवान । जहा मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुई है। जिसमें 4 लोग घायल हुवे है जिसमें दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद दोनों गंभीर रूप से घायलों को सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

घटना एमएच नगर हसनपुरा थाने के ठीक सामने घटित हुई है। घायलों में हसनपुरा निवासी अमृत जैसवाल,कुणाल शर्मा,प्रमोद कुमार तथा आत्मा प्रसाद शामिल है।घटना के बाद सभी घायलों को एक निजी क्लीनिक में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने दो लोग प्रमोद व अमृत को गंभीर चोट आने के बाद स्थिति गंभीर बताते हुए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।

बताया जाता है कि माता रानी की प्रतिमा विसर्जन के पश्चात प्रसाद का वितरण चल रहा था तभी दो पक्ष आपस मे भीड़ गए जहा जमकर मारपीट हुई। वहीं इस मारपीट के दौरान विसर्जन के दौरान भगदड़ मच गई।

sadarhospital

घायल अमृत जयसवाल तथा कृष्णा शर्मा ने पूर्व मुखिया मोतीलाल प्रसाद समेत उनके भतीजा और भाई पर लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप लगाया है।

इधर घटना के बाद एमएच नगर हसनपुरा थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

वैशाली: हार्डवेयर व्यवसाई को मारी गोली

वैशाली । हार्डवेयर व्यवसाई को मारी गोली । लूट के दौरान अपराधियों ने मारी गोली, लाखो रुपये के लूट की मिल रही सूचना।

घायल दुकानदार को ईलाज के लिए लाया गया सदर अस्पताल। बैंक में पैसा जमा कराने जा रहा था कारोबारी, सराय थाना क्षेत्र के सराय बाजार की घटना।

shootout

अपाचे बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम।

सिमरिया में कल्पवास मेले का हुआ उद्घाटन

बेगूसराय । सिमरिया में एक माह तक चलने वाले कल्पवास मेले का हुआ उद्घाटन। 18 नवंबर तक चलेगा कल्पवास मेला ।

डीएम रोशन कुशवाहा ,एसपी योगेंद्र कुमार, भाजपा विधायक कुंदन सिंह, एमएलसी सर्वेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन ।

बाँका: जीजा और साली की मौत से सनसनी

बाँका । जीजा और साली की मौत से सनसनी, पत्नी ने दोनों की मौत जहर खाने से होने का लगा रही है आरोप। बीती देर रात को कुल्हड़िया चौक पर शव फेंक कर भागे लोग।

मृतक की पहचान कुल्हड़िया की ममता कुमारी और जीजा की पहचान रजौन के कठौन निवासी देवानंद उर करण के रूप में हुई।

murder

अमरपुर पुलिस पहुंची घटना स्थल,दोनो शव को लिया कब्जे में।

मामले की जांच जारी।

बाँका: स्नान करने के दौरान पापहरणी सरोवर में डूबे तीन बच्चे

बाँका। स्नान करने के दौरान पापहरणी सरोवर में डूबे तीन बच्चे, दो बच्चे की डूबने से हुई मौत,दोनों का शव हुआ बरामद। एक बच्चे को बचा लिया गया।

सरोवर के समीप स्थानीय प्रशासन सहित अन्य लोगों की उमड़ी भीड़।

बौन्सी थाना के मन्दार स्थित पापहरणी सरोवर की है घटना।

छपरा और सिताबदियारा के बीच बनेगा पीपापुल,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की घोषणा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक अहम घोषणा करते हुए सिताब दियारा और छपरा के बीच की दूरी को कम करने का मन बनाया है।

इसके लिए उन्होंने छपरा के गौतम स्थान और सिताबदियारा के 40 किलोमीटर से कम होकर सिर्फ 15 किलोमीटर रह बीच पीपा पुल निर्माण की स्वीकृति दे दी है।

इस पुल के बन जाने से छपरा और सिताबदियारा के बीच की दूरी 40 किलोमीटर से कम होकर सिर्फ 15 किलोमीटर रह जाएगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार छपरा के सिताबदियारा में लोकनायक जयप्रकाश नारायण के पुण्यतिथि पर माल्यार्पण करने पहुंचे थे जहां बाद में उन्होंने पत्रकारों से भी बात की।

चोरी छुपे प्रेमिका से मिलने पहुंचता था प्रेमी, गांव वालों को जब पता चला तो दोनों की करा दी शादी

स्मार्टफोन और सोशल साइट्स प्रेम में पींगे बढ़ाने के लिए मौका उपलब्ध कराते हैं। इन्हीं चीजों का प्रभाव जहानाबाद के हुलासगंज परखंड में दिखा। जहां एक अनोखी घटना लोगों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां छुप-छुपकर मिलने की सजा एक प्रेमी जोड़े को गांव वालों ने दी और वह यह कि दोनों की शादी करा दी।

मामला सुकियावा गांव का है। प्रेमी गया जिले के मानपुर का रहने वाला है, जबकि प्रेमिका सुकियावा गांव की। प्रेमी बहाने बना कर अकसर गांव अपने दूर के रिश्तेदार के यहां आया करता था। फोन और सोशल साइट से मन नहीं भरता तो प्रेमी प्रेमिका के गांव पहुंच जाता था।

प्रेमी और प्रेमिका दोनों के चोरी चोरी मिलने की खबर पूरे गांव को हो गई। शुक्रवार को जब प्रेमी मिलने पंहुचा तो गांव वालों ने प्रेमी को प्रेमिका के साथ ही पकड़ लिया। गांव घर के लोग जुट गए और फिर ग्रामीणों ने यह फैसला लिया कि दोनों की शादी करा दी जाए।

फिर क्या था चट मंगनी और पट ब्याह की तर्ज पर गांव के ही मंदिर में शादी की रस्में पूरी कर ली गई। गांव भर के लोग इस अनोखी शादी का गवाह बने।

इंसानों के लिए काल बने बाघ का होगा एनकाउंटर, लगाए गए हजारों फॉरेस्ट रेंजर

बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व बाघ के संरक्षण के लिए जाना जाता है। लेकिन यहां एक बाघ आदमखोर हो गया है। इस बाघ ने बीते 9 महीने में 8 लोगों पर हमले किए। इनमें से 7 लोगों की मौत हो गई।

5 और 6 अक्टूबर यानी दो दिन में ही दो लोगों को मार डाला है। इन घटनाओं से लोगों में जबर्दस्त गुस्सा है। उन्होंने शुक्रवार को वन विभाग के ऑफिस और गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी।यह बाघ 5 अक्टूबर की देर रात घर में सो रही 12 साल की बच्ची को जबड़े में दबाकर ले जा रहा था। लोगों के शोर मचाने पर उसने शव छोड़ दिया। शुक्रवार सुबह बाघ ने डूमरी गांव के संजय महतो (35) पर खेत में हमला कर दिया। संजय की मौके पर ही मौत हा गई।

गुस्साए लोगों ने वन विभाग के कार्यालय और चेक नाका पर तोड़फोड़ कर दी। वन विभाग की गाड़ियों को भी निशाना बनाया जा रहा है। इन घटनाओं का वीडियो बनाने वाले युवकों के साथ मारपीट की जा रही है। लोगों के गुस्से को देख सभी वन कर्मी और वन विभाग के अधिकारी मौके से भाग निकले हैं।

ये अधिकारी अलग-अलग गांव में छिपे हुए हैं। उस जगह से निकलने के लिए बाहर रास्ता भी नहीं है, क्योंकि लगातार हो रही बारिश के कारण नदियां अपने उफान पर है। ऐसे में पहाड़ी नदियों को पार करना आसान नहीं है।

tiger attaked

बाघ को ढूंढने के लिए वन विभाग के कर्मी हाथी पर सवार होकर निकले हैं। अब देखना है कब तक इस आदमखोर बाघ को पकड़ा जाता है।

मूर्ति विसर्जन कर लौट रहे लोगों पर पथराव

सासाराम। मूर्ति विसर्जन कर लौट रहे लोगों पर पथराव, बिक्रमगंज में मूर्ति विसर्जन कर लौट रहे थे लोग । पथराव में 7 लोग हुए घायल ।

अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया भर्ती।

कटिहार: चलती कार में लगी आग

कटिहार। चलती कार में लगी आग, आग लगने के बाद चलती कार से कूद कर बैंक मैनेजर ने बचाया जान । कोढ़ा थाना क्षेत्र के सिमरिया पुल के नजदीक की है घटना।

भारतीय स्टेट बैंक में डिप्टी मैनेजर अरविंद कुमार ड्यूटी करके लौट रहे थे अपना घर। मौके पर पहुंची कोढ़ा पुलिस, गाड़ी में शॉर्ट सर्किट से बजह से आग लगने की बताई जा रही है बजह।

carfire

बीपीएससी ने ऑडिटर के मेंस परीक्षा का डेट जारी किया; 2, 3 और 4 नवंबर 2022 को आयोजित की जाएगी परीक्षा

बीपीएससी ने ऑडिटर के मेंस परीक्षा का डेट जारी कर दिया है। ऑडिटर की परीक्षा 2, 3 और 4 नवंबर 2022 को आयोजित की जाएगी।

यह परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहला शिफ्ट में परीक्षा 9:30 बजे से ले कर 12:30 बजे तक होगा, और दूसरे शिफ्ट में परीक्षा का आयोजन 2 बजे से 5 बजे तक किया जाएगा।

bpsc

पहले दिन बुधवार को सामान्य हिंदी, सामान्य अध्यन की परीक्षा होगी, दूसरे दिन सामान्य अध्यन और तीसरे दिन वैकल्पिक विषय की परीक्षा होगी।

बगहा: बाघ के हमले में मौत के बाद हंगामा

बगहा । बाघ के हमले में मौत के बाद हंगामा। रेस्क्यू टीम की तीन गाड़ियों को ग्रामीणों ने किया क्षतिग्रस्त, शव के साथ प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का हंगामा जारी।

रामनगर एसडीपीओ सतनारायण रात के नेतृत्व में पुलिस बल की टीम मौजूद, बाघ को मारने की अनुमति मांग रहे ग्रामीण।

मुजफ्फरपुर में पकड़ाई शराब की एक बड़ी खेप

मुजफ्फरपुर । मुजफ्फरपुर में पकड़ाई शराब की एक बड़ी खेप । ट्रक से पकड़ाया 50 लाख रूपये से अधिक की शराब । ट्रक सहित शराब को पुलिस ने किया जब्त।

अहियापुर थाना क्षेत्र से पकड़ाई शराब की बड़ी खेप । गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अहियापुर थाना क्षेत्र से किया गया है बरामद।

Bihar Liquor Ban

पुलिस की करवाई को देख शराब के कारोबारी हुए फरार। ट्रक का चालक उप चालक भी हुआ फरार ।

पुलिस जब्त शराब की कर रही है गिनती और मामले में आगे की किया जा रहा है करवाई।

बगहा: बाघ ने फिर किया एक युवक का शिकार

बगहा । बाघ ने फिर किया एक युवक का शिकार। शौच करने गए संजय महतो की मौत। गोबर्धना गांव के डुमरी गांव का मामला ।

अबतक 7 लोगों का बाघ ने किया शिकार, वन विभाग के विरुद्ध गोलबंद हुए ग्रामीण।

कल भी एक लड़की का बाघ ने किया था शिकार।

बिहार के मुजफ्फरपुर में दवा व्यवसायी का घर में फंदे से लटकता शव मिला

मुजफ्फरपुर । मुजफ्फरपुर में दवा व्यवसायी का घर में फंदे से लटकता मिला शव । मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के खादी भंडार की घटना ।

MR का काम करते थे 57 वर्षीय नवीन वर्मा । पड़ोसी पर पीट पीटकर हत्या कर शव लटकाने का लग रहा आरोप । हत्या को सुसाइड दिखाने की कोशिश, इलाके में मचा हड़कंप ।

hang dead

पड़ोसी महिला पर लग रहा हत्या का आरोप, पुलिस ने लिया हिरासत में ।

बेगूसराय में गंडक नदी में डूब कर एक महिला एवं दो बच्चे की मौत, स्नान के दौरान हुआ हादसा

बेगूसराय से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ स्नान करने के दौरान पानी भरे गड्ढे डूबने से एक महिला एवं दो बच्चे की डूबकर दर्दनाक मौत हो गई।

इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना बखरी थाना क्षेत्र के बदीया बहियार की है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

बताया जाता है कि दो बच्चे एवं एक महिला स्नान कर रही थी। उसी दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण महिला दो बच्चों के साथ डूब गई। स्थानीय लोगों ने काफी खोजबीन के बाद महिला दोनों बच्चे का शव को बरामद किया।

फिलहाल बखरी थाने के पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

नहीं रुक रहा आस्था के नाम पर अश्लीलता, सहरसा में बार बालाओं ने लगाए ठुमके, देखिये वायरल हो रहा वीडियो

सहरसा । जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र के कढ़ैया वार्ड नंबर – 3, में दुर्गा पूजा मेला के अवसर पर आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में देर रात तक भोजपुरी अश्लील गानों पर बार बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए।

इस दौरान दर्शकों ने जमकर बबाल काटा । जिसके बाद मारपीट की भी नौबत आ गई। जिसके बाद एक दूसरे पर जमकर लाठियां भांजी गई। इस दौरान काफी देर तक अफरा – तफरी का माहौल रहा।

सबसे बड़ी बात तो यह थी कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन की मौजूदगी नही थी। हालांकि इस बाबत सौर बाजार थानाध्यक्ष की माने तो मारपीट की किसी तरह की सुचना नही होने की बात कही। वहीं मेला के दौरान जागरण का मेला कमिटी को देने की बात उन्होने कही।

हाईकोर्ट के फैसले पर आक्रामक मूड में बीजेपी, जहानाबाद में सीएम और डिप्टी सीएम का फूंका पुतला

आज जहानाबाद में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राज्यव्यापी आंदोलन के तहत अस्पताल मोड़ चौराहा पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव का पुतला फूंका।

बीजेपी के लोगों का कहना है कि सीएम नीतीश कुमार ने पिछड़ा-अति पिछड़ा वर्ग को अपने वोट बैंक के रूप में उपयोग करने के चक्कर में बिहार में नगर निकाय के चुनाव को खत्म करवा दिया।

जिस तरह से बिना किसी प्रक्रिया पूरा किए हुए सरकार चुनाव में गई। इससे आम लोगों को काफी परेशानी झेलना पड़ा। ऐसे में जब कोर्ट ने इस पर रोक लगा दिया, तो इसके लिए सीधे बिहार सरकार जिम्मेदार है।

बीजेपी जिला अध्यक्ष ने यह मांग की है कि उम्मीदवारों के जो खर्च हुए हैं उन्हें सीएम नीतीश कुमार के द्वारा दिया जाना चाहिए।

जगदानंद सिंंह को राजद का प्रदेश अध्यक्ष बने रहना चाहिए

केरल निकलने से एक दिन पहले कृषि मंत्री सुधाकर सिंह का फोन आया था जिस दौरान विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार और नीतीश कुमार की भूमिका पर को लेकर विस्तृत चर्चा हुई और उन्होंने कहा कि किस तरीके से मंत्री के आदेश के बावजूद विभाग से सचिव फाइल को आगे नहीं बढ़ा रहे हैं। मैंने उन्हें कहा डॉ. एन सरवन कुमार को मैं पटना डीएम के समय से देख रहा हूं और बिहार में कुछ अच्छे आईएएस अधिकारी हैं उसमें से एक डॉ. एन सरवन कुमार है लेकिन मंत्री जी इस पर सहमत नहीं थे ,और उनका मानना था कि सचिव ही इस स्थिति के लिए जिम्मेदार है। मैंने कहा हो सकता है आप मंत्री है करीब से देख रहे हैं ।

लेकिन आपको यह सोचना चाहिए कि ये जो सरकार बनी है उसका लक्ष्य क्या है, ठीक है आपके विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है और इसमें कही से कोई संदेह भी नहीं है लेकिन इस सरकार के मुखिया नीतीश कुमार है तेजस्वी नहीं इसलिए आपके नजर में सरकार की पॉलिसी कितनी भी गलत क्यों ना हो आपको उस पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं है क्यों कि आप उस मंत्रिमंडल के हिस्सा है जिसके मुखिया नीतीश कुमार हैं।

राजद और लालू परिवार के प्रति आपके पिताजी और आपकी प्रतिबद्धता को लालू जी समझते हैं नीतीश नहीं समझते हैं और इस बार जो दिख रहा है लालू प्रसाद कुछ भी ऐसा स्वीकार नहीं करेंगे जिससे गठबंधन को लेकर संशय की स्थिति उत्पन्न हो और बेवजह बयानबाजी होता रहे ।

2015 की स्थिति अलग थी इसलिए लालू प्रसाद रघुवंश सिंह को रोक नहीं पाते थे और जहां तक मेरी जानकारी है नीतीश के खिलाफ रघुवंश सिंह जो भी बयान देते थे उसमें लालू प्रसाद की एक प्रतिशत भी सहमति नहीं रहती थी ।

लेकिन दोनों के बीच रिश्ता ऐसा था कि लालू प्रसाद डाट कर नहीं बोल पा रहे थे और इस वजह से जो हुआ सब सामने है।
इस बार स्थिति साफ अलग है लालू प्रसाद के साथ तेजस्वी भी है जिन्हें आगे की राजनीति करनी है लक्ष्य 2024 है और उस लक्ष्य को लेकर नीतीश और लालू दोनों गंभीर है ऐसे में आपको बीच का रास्ता निकालना चाहिए और इसके लिए आप मीडिया से दूरी बनाये क्यों कि जब से नीतीश बीजेपी से अलग हुआ है हम लोग बीजेपी का लठैत बन गये हैं।

और सुबह से शाम तक लठैती ही करते रहते हैंं। और आप का बयान उसे लठैती करने मौका दे रहा है। भाई जी आइए केरल से तो बात करते हैं क्या करना चाहिए लेकिन केरल यात्रा के दौरान ही खबर आयी कि सुधाकर सिंह इस्तीफा दे दिए हैं मेरा मानना है कि उनके इस्तीफे से बिहार के किसान और कृषि विभाग को नुकसान हुआ है क्यों कि पहली बार ऐसा कोई व्यक्ति कृषि मंत्री बना था जो खुद खेती और खेती से जुड़े व्यापार को समझता था और खुद करता भी था ।इसलिए पदभार ग्रहण करने के साथ ही वो उन चीजों तक पहले ही दिन पहुंच गये जहां पहुंचने और समझने में मंत्री को वर्षो लग जाता है।

आप ईमानदार हैं या फिर राजनीति में ईमानदारी बनाये रखना चाहते हैं ये आपका व्यक्तिगत चरित्र हो सकता है जिस सरकार के आप अंग है या फिर जिस पार्टी से आप जुड़े हैं वो आपके इस विचार को आत्मसात कर ले ये जरुरी नहीं है ।

ऐसे में आपको तय करना है कि राजनीति में रहना है या नहीं रहना है क्यों कि राजनीति ही एक ऐसी विधा है जहां परिस्थिति के साथ सत्य और ईमानदारी की परिभाषा बदलती रहती है आज की राजनीति का सत्य यही है कि जो गलती सुधाकर सिंह ने की है वो गलती जगतानंद सिंह को नहीं करनी चाहिए।

लालू और तेजस्वी ने जिस भरोसे के साथ जगतानंद सिंह को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनाया है उस भरोसा के लिए जगतानंद सिंह को अंतिम क्षण तक खड़े रहना चाहिए।बिहार की राजनीति में जितने भी चेहरे हैं उनमें से नीतीश कुमार के सबसे करीबी कभी जगतानंद सिंह रहे हैं।

रिश्ता इतना ही गहरा था कि जगतानंद सिंह नीतीश कुमार के बहन की शादी की बरतुहारी किए हुए हैं उनकी सहमति के बगैर किसी भी बहन की शादी नहीं हुई, जगदानंद सिंह लालू प्रसाद से कहीं अधिक करीब नीतीश कुमार के थे ।

लेकिन जब नीतीश कुमार लालू का साथ छोड़े तो जगतानंद सिंह नीतीश कुमार के साथ नहीं गये और उससे चिढ़ कर नीतीश ने उनके दोनों बेटे को अपनी और कर लिये ताकी जगतानंद सिंह झुक जाये लेकिन जगतानंद सिंह ने लालू प्रसाद का साथ नहीं छोड़ा और नीतीश के कहने पर ही बीजेपी सुधाकर सिंह को रामगढ़ से टिकट दिया इसके बावजूद जगदानंद सिंह राजद उम्मीदवार के साथ खड़े रहे और इस वजह से सुधाकर सिंह को हार का सामना करना पड़ा था ।

देश की राजनीति में इस तरह के उदाहरण बहुत ही कम है ऐसे में जगदानंद सिंह को नीतीश कुमार के उन कृत्य को भूल जाना चाहिए जिसमें नीतीश कुमार अहंकार में जगतानंद सिंह के परिवार तक को तोड़ने के स्तर तक पहुंच गये थे। कुछ इसी तरह का व्यक्तिगत द्वेष नीतीश कुमार और रघुवंश सिंह के बीच भी था लेकिन जब लालू प्रसाद साथ आने का फैसला कर लिया तो रघुवंश सिंह को लालू प्रसाद के उस फैसले का सम्मान करते हुए अपने अनुभव का इस्तेमाल बिहार सरकार के कामकाज में करना चाहिए था लेकिन उन्होंने उसको तोड़ा इसलिए राजद और लालू प्रसाद के लिए अपना सब कुछ दाव पर लगा देने के बावजूद आज उनकी राजनीति घेरे में है।

ऐसे में यह सर्वविदित होने के बावजूद भी कि नीतीश कुमार जगतानंद सिंह को झुकाने के लिए सभी तरह का दावा 2005 से ही खेल रहे हैं आज तक वो सफल नहीं हुए ।

लेकिन एक राजनीतिक चूक ने जगतानंद सिंह को आज बैंक फुट पर लाकर खड़ा कर दिया है और कृषि मंत्री सुधाकर सिंह का जाना नीतीश का जगदानंद सिंह को मिट्टी में मिला देगे का जो प्रण लिया था उसमें नीतीश कुमार को पहली बार सफल हो गये, क्यों कि जिस लक्ष्य और विचार को लेकर नीतीश कुमार लालू के साथ आये हैं वो नीतीश और जगतानंद सिंह की व्यक्तिगत लड़ाई से कहीं ऊपर है ऐसे में सुधाकर सिंह को भी और जगदानंद सिंह को भी राजनीति की जो धारा अभी चल रही है उसमें मूल्य सिद्धांत और व्यक्तिगत दोष को छोड़कर साथ साथ चलने कि जरूरत थी।

याद करिए महाभारत को भीष्म सहित हस्तिनापुर के सारे योद्धा यह जानते हुए कि दुर्योधन गलत है फिर भी सारे लोग दुर्योधन के साथ खड़े रहे यही राजनीति का उसूल है आप जिसके साथ खड़े हैं अंतिम दम तक उसके साथ खड़े रहे। यही नैतिकता रही है राजनीति और सत्ता की और जनता भी इसी नैतिकता को स्वीकार करती है।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के चुनाव में ऋषि सुनक अंतिम समय में इसलिए भी पिछड़ गये कि जनता उनसे सवाल करने लगी कि जिस बाइडेन ने आपको यहां तक पहुंचाया उसका साथ आप छोड़ दिए तो फिर आप पर भरोसा के लायक नहीं है।

ऐसे में जगदानंद सिंह को राजद के प्रदेश अध्यक्ष बने रहते हुए नीतीश के साथ कदम से कदम मिलाकर साथ चलना ही आज की राजनीति का तकाजा है और इसी राजनीति के सहारे आप नीतीश की राजनीति को विफल कर सकते हैं ।

ससुराल में विवाहिता के प्रताड़ित और बंधक बनाने की सूचना; पुलिस से हुई हाँथापाई

बाँका। ससुराल में विवाहिता के प्रताड़ित होने और बंधक बनाने की सूचना ।पहुंची पुलिस के साथ हाथापाई और दरोगा का छीना गया मोबाईल ।

कुछ पुलिसकर्मी के जख्मी होने की भी सूचना । नीलम देवी ने पति गौतम सिंह,सास सहित अन्य लोगो पर प्रताड़ित करने को लेकर दर्ज कराई प्राथमिकी।

दरोगा पवन कुमार ने गौतम सिंह अन्य परिजनों द्वारा पुलिस से हाँथापाई और मोबाइल छिनने को लेकर दर्ज कराया प्राथमिकी । अमरपुर थाना के बड़ी भेड़ा की मंगलवार की घटना।

प्रशांत किशोर का विपक्ष और नीतीश कुमार पर बड़ा हमला, बिहार में बदलाव जरूरी

जन सुराज पदयात्रा के दौरान पश्चिम चंपारण के जमुनिया गांव में प्रशांत किशोर ने कहा, “किसी से आजतक पैसा नहीं लिए हैं, अब ले रहे हैं।

बिहार में बदलाव के लिए उनसे फीस ले रहे हैं, जिनके लिए अब तक काम किया है, ताकि ये टेंट लगाया जा सके। मेहनत से, अपनी बुद्धि से 10 साल काम किए हैं, दलाली नहीं किए हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “2014 में चुनाव हारने के बाद नीतीश कुमार ने दिल्ली आकर कहा कि हमारी मदद कीजिए। 2015 में हमलोगों ने उनको जिताने में कंधा लगाया, अभी 10-15 दिन पहले बुलाकर बोले कि हमारे साथ काम कीजिए, हमने कहा कि ये अब नहीं हो सकता है।

एक बार जो लोगों को वादा कर दिया है कि 3500 किमी चलकर गांव-गांव में जाकर लोगों को जगाना है, वही करेंगे। एक बार जनबल खड़ा हो गया, कोई टिकने वाला नहीं है लिखकर रख लीजिए।”

राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव स्थगित करने की धोषणा की

पटना 04 अक्टूबर 2022 । राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव स्थगित करने की धोषणा की । हाईकोर्ट के आदेश के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने लिया फैसला ।

10 और 20 अक्टूबर को होना था चुनाव ।  राज्य निर्वाचन आयोग ने 10 और 20 अक्टूबर को होने वाले नगरीय निकाय चुनाव को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें…

दानापुर में दो पक्षों में गोलीबारी; इनके पास से एक दोनाली बंदूक, 22 जिंदा और 10 खोखा कारतूस बरामद

दानापुर । बिक्रम के बजीरपुर में दो पक्षों में गोलीबारी,गाड़ी में धक्का लगाने के बाद दोनो पक्ष में गोलीबारी की हुई घटना । पिता पुत्र घायल, पिता का नाम छोटेलाल और पुत्र का नाम अशोक कुमार ।

घायलों को भेजा गया एम्स पटना, पुलिस ने छापेमारी कर नवनीत,निर्मल और हीरा लाल प्रसाद को किया गिरफ्तार। इनके पास से एक दोनाली बंदूक, 22 जिंदा और 10 खोखा कारतूस किया बरामद।

danapurfiring

मुजफ्फरपुर में दुर्गापूजा पर बड़ी घटना की थी तैयारी, हथियारों के साथ धराया अंतर्राजीय गिरोह का सरगना किशलय सहित तीन अपराधी

मुजफ्फरपुर पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है. अंतर्राजीय गिरोह के अपराधी दुर्गा पूजा के अवसर जिले में बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे, लेकिन इसकी भनक पुलिस को लग गई और एसएसपी जयंतकांत के निर्देश पर एक बड़े गिरोह के सरगना किशलय और उसके दो साथी को अहियापुर थाना क्षेत्र से गिरफ़्तार कर लिया है।

पुलिस ने अपराधियों के पास से देशी कार्बाइन, देशी कट्टा, पिस्टल, 12 मैगजीन के अलावा 41 मोबाइल भी बरामद किया है. एसएसपी जयंतकांत ने बताया कि आरोपी किशलय पर अलग अलग राज्यों में अपहरण, लूट, हत्या समेत कई गंभीर मामले दर्ज है. वहीं नेपाल में भी इसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज है. किशलय को पुलिस तीन साल से ढूंढ़ रही थी, आख़िरकार पुकीस ने उसे अहियापुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

CM के बाद डिप्टी सीएम पहुंचे मां के दरबार, ऐतिहासिक शीतला मंदिर में की पूजा

पटना । महा अष्टमी के मौके पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आज देर शाम पटना सिटी का दौरा कर अगमकुआं स्थित ऐतिहासिक शीतला माता मंदिर पहुंचकर मां शीतला की विशेष पूजा अर्चना की।

इस मौके पर तेजस्वी यादव ने प्रदेश की खुशहाली के लिए मां से दुआएं भी मांगी। इस मौके पर तेजस्वी यादव ने बताया कि इस मंदिर से उनका पुराना रिश्ता रहा है। उन्होंने बताया कि वह बचपन से ही इस मंदिर में आते रहे हैं।

तेजस्वी यादव का कहना था कि दुर्गा पूजा के मौके पर वह मां के दरबार पहुंच कर उनसे आशीर्वाद लेने आए हैं।

बता दें कि इससे पहले सुबह सीएम नीतीश कुमार मां गौरी की पूजा को निकले थे उन्होंने पटना सिटी के कई मंदिरों का दौरा किया था और पूजा की थी उनके साथ कई नेता और अधिकारी भी मौजूद थे।

बक्सर मुफस्सिल थाना के बनारपुर में युवक का शव मिलने से सनसनी, प्रेम प्रसंग से जुड़ा है मामला!

बक्सर सदर थाना के बनारपुर में घर से महज 50 गज की दूरी पर पड़ोसी के घर के पास एक 24 वर्षीय युवक का शव मिला, जिसके गले मे फंदे का निशान था। इस घटना की खबर के बाद लोगों की भीड़ लग गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस पहुंच शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है उक्त मृत युवक बनारपुर के लालबिहारी राम का 24 वर्षीय पुत्र संजय राम है। जिसके गले मे फंदे का निशान था। पिता ने बताया कि वे खेत की ओर मवेशी के लिए घास काटने गए थे।

लौटते समय घर से महज कुछ दूरी पर उसके पुत्र का शव मिला, जिसके बाद दहाड़े मार रोते-बिलखते रहे। तब-तक इस बात की चर्चा गांव में फैल गई। लोगों की भीड़ लग गई। परिजनों द्वारा पड़ोसी पर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। यह भी बताया जाता है कि उक्त पड़ोसी से सुबह झगड़ा भी हुआ था। जबकि चर्चा है कि मामला प्रेम-प्रसंग का है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक स्थानीय युवक का शव मिला, सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लिया गया। जिसकी जांच में बताया गया की युवक के गले मे फंदे का निशान है।

मुजफ्फरपुर में दारु पार्टी विवाद में डबल मर्डर, दोस्त ने ही मारी उपमुखिया को गोली, गुस्साए लोगो ने आरोपी को पीट पीटकर मार डाला

मुजफ्फरपुर के पारु थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ एक साथ दो लोगो की हत्या हुई है. दरअसल पहले उपमुखिया की हत्या हुई फिर बाद में आरोपी की भी पीट पीटकर हत्या कर दी गई।

मामला मुजफ्फरपुर के पारु थाना क्षेत्र के मलाही पंचायत की है जहाँ के उपमुखिया पंकज सहनी की हत्या उसके ही दोस्त गौरव ने गोली मारकर कर दी, वहीं फिर लोगों ने आरोपी गौरव की भी पीट पीटकर हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि देर रात दारु पार्टी के दौरान दोनों में विवाद हुआ और मामला इतना बढ़ गया कि दोस्त में दोस्त की हत्या कर दी. वहीं फिर लोगो ने आरोपी को भी मार डाला।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. बताया जाता है कि पंकज और गौरव दोनों पक्के मित्र थे और दोनों रोज शराब की पार्टी करते थे, रविवार की देर रात भी दोनों ने शराब पी और एक ही गाड़ी से मेला देखने गए, इसी बीच दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ और फिर इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया गया. हालांकि मामले को लेकर परोजन खुलकर कुछ भी कहने से बच रहें हैं।

घटना के बाद अहले सुबह सरैया SDPO कुमार चंदन मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. मामले की तफ्तीश जारी है, पुलिस सभी एंगल की जांच कर रही है. फिलहाल दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया गया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे हाजीगंज, ऐतिहासिक छोटी पटन देवी मंदिर पहुंच महाअष्टमी के मौके पर मां की विशेष पूजा अर्चना की

पटना सिटी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे हाजीगंज, ऐतिहासिक छोटी पटन देवी मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, महा अष्टमी के मौके पर मां की विशेष पूजा अर्चना की, मुख्यमंत्री ने मां की उतारी आरती, प्रदेश की खुशहाली के लिए मांगी दुआएं।

नवजात की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

जहानाबाद । सदर अस्पताल में लापरवाही का सिलसिला जारी है। समीक्षा बैठक और निर्देशों का असर भी नहीं दिख रहा। आज एक नवजात की मौत के बाद मरीज के परिजनों ने जमकर हंगामा किया।

पीड़ित की मानें तो सलमानपुर बखरी की रहने वाली अंकिता देवी को रात में 10 बजे डिलीवरी के लिए भर्ती कराया गया था। लेकिन डॉक्टरों ने देखरेख करने की बजाए ममता के ऊपर पल्ला झाड़ दिया। सुबह होने से पहले बच्चे का जन्म भी हुआ लेकिन दिक्कतों के बाद उसे एसएनसीयू रेफर किया गया वहां भी लापरवाही की वजह से नवजात की जान चली गई।

गर्भवती के साथ आई उसकी सास ने बताया कि सरकारी अस्पताल होने के बाद भी पैसे की वसूली की जाती है वहीं इस मामले में अस्पताल अधीक्षक से जब हमने बात की तो उन्होंने कहा यह लापरवाही किसी ने भी की हो उसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता साथी पैसा लेन देन को लेकर कहा कि यहां उपचार निशुल्क होता है और अगर पैसा किसी ने लिया है तो उसकी भी जांच की जाएगी।

मां गौरी की पूजा करने निकले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, साथ में मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद

पटना । महा अष्टमी के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना सिटी का दौरा कर अगमकुंआ स्थित ऐतिहासिक शीतला माता मंदिर पहुंचकर मां शीतला की विशेष पूजा अर्चना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ मां के चरणों में अपना शीश नमन कर प्रदेश की खुशहाली के लिए दुआएं मांगी।

मुख्यमंत्री ने पूरे निष्ठा भाव से जहां मां की आरती उतारी, वही मां के दरबार में नारियल भी फोड़ा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर वाणिज्य एवं संसदीय कार्य मंत्री मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद थे।

बाद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना सिटी का दौरा कर गायघाट स्थित ऐतिहासिक शक्तिपीठ बड़ी पटन देवी मंदिर पहुंचकर मां दुर्गा की विशेष पूजा अर्चना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ मां दुर्गा के चरणों में अपना शीश नमन कर प्रदेश की खुशहाली के लिए दुआएं मांगी। मुख्यमंत्री ने पूरे निष्ठा भाव से मां की आरती भी उतारी।

इस मौके पर मंदिर के महंत ने मुख्यमंत्री को मां की चुनरी भेंट की, वहीं उन्हें मां का प्रसाद भी खिलाया। इस मौके पर वाणिज्य एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी के अलावे एनएचएआई के डायरेक्टर चंचल कुमार भी मौजूद थे।

दिल्ली के मल्टीनेशनल कंपनी के वेयरहाउस से चोरी, जहानाबाद के हुलासगंज से हुई बरामदगी

जहानाबाद: दिल्ली के किर्ति नगर थाने की पुलिस के साथ हुलास गंज थाना की पुलिस की संयुक्त कार्रवाई मे कोकरसा पंचायत के नारायणपुर गांव स्थित दो घरों से लगभग पचास लाख रूपए मूल्य के एक मल्टीनेशनल कंपनी का म्यूजिक एवं लाईट सिस्टम का सामना बरामद कर लिया गया।

इस संबंध मे दिल्ली पुलिस के साथ कंपनी के प्रतिनिधि ने मौके पर इस संबंध में बताया कि दिल्ली के किर्ति नगर स्थित कंपनी के वेयर हाउस से कुछ दिन पूर्व सामना चोरी हो गया था।इस संबंध मे किर्ति नगर थाने मे कंपनी के डिलर द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गईं। अनुसंधान के क्रम मे पुलिस को यह पुख्ता सबूत मिल गया कि इस कांड मे हुलास गंज थाना अंतर्गत नारायणपुर निवासी गोरे लाल यादव के साथ अन्य लोगों के सहयोग से सामना गायब हुआ है।गोरे लाल यादव दिल्ली पुलिस की सूची मे हिस्ट्रीशीटर है।चोरी के सामान मे सामान मे सांउड सिस्टम, एम्प्लीफायर,एवं लाईट सिस्टम है जिसकी बाजार कीमत पचास लाख रुपए बताया गया।

इस संबंध मे दिल्ली एवं हुलास गंज पुलिस द्वारा जब नारायण पुर उसके घर पर छापेमारी की गई तो अलग-अलग दो घरों में पूरा समान रखा गया था जिसे ट्रक से भरकर लाया गया था। दिल्ली पुलिस द्वारा बरामद सभी सामानों की सूची तैयार की जा रही है ।

theft in MNC

हालांकि मौके पर गोरे लाल यादव घर पर नहीं था घर के लोगों ने बताया कि वह समान रख कर पुनः दिल्ली चला गया है । जैसे ही इतना सामान गांव में बरामद हुआ इलाके में सनसनी फैल गई । पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

जहानाबाद उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक साथ 53 लोगों को किया गिरफ्तार

बिहार में शराबबंदी को 6 साल से ज्यादा गुजर गए। लेकिन न शराब पीने वाले बाज आ रहे हैं और न तो शराब तस्कर।
राज्य मुख्यालय से मिले निर्देश के बाद जहानाबाद उत्पाद विभाग की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है । दो महीने के अंदर पांचवां मौका है जब 50 या 50 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी की गई है।

एक बार फिर से उत्पाद विभाग ने जिले के कई इलाकों में छापेमारी की। जिसमें शराब का सेवन करते या शराब बेचते 53 लोग पकड़े गए। गिरफ्तार आरोपियों में 10 शराब बेचने वाले हैं जिसमे 2 महिलाएं भी शामिल है जिन्हें शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। साथ ही शराब भी जब्त की गई है।

आज उत्पाद अधीक्षक ने एक्साइज ऑफिस में इसकी जानकारी दी। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि मुख्यालय का निर्देश है कि शराब कारोबारियों पर सख्ती बरती जाए। साथ ही शराब पीने वालों को भी नहीं बख्शा जाए। राज्य भर में कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसी के मद्देनजर जहानाबाद में भी लगातार उत्पाद विभाग कार्रवाई कर रही।

शनिवार की रात से रविवार की सुबह तक कार्रवाई की गई है, और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

सामने आ गया जदयू-राजद का द्वंद, अंदर की लड़ाई सतह पर आ गई – शाहनवाज

आरा। कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के इस्तीफे पर बोले पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन,कहा सामने आ गया जदयू-राजद का द्वंद , अंदर की लड़ाई सतह पर आ गई – शाहनवाज ।

भीतर की बात दूर तक पहुंची, कहा जदयू-राजद के भीतर चल रही बड़ी लड़ाई,आरा परिसदन में प्रेसवार्ता कर दिया बयान।

कुख्यात हथियार तस्कर राजीव झा गिरफ्तार

बेगूसराय। कुख्यात हथियार तस्कर राजीव झा गिरफ्तार। तीन देसी कट्टा बरामद । बेगूसराय जिले के परिहारा थाना क्षेत्र में एसटीएफ की कार्रवाई।

जहानाबाद : मगध की पावन धरती पर रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

जहानाबाद । जिले में रक्तसेवा द्वारा रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमे मातृत्व फाउंडेशन को अंग वस्त्र और अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान मातृत्व फाउंडेशन टीम को रक्तदान के क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया है।

आज एक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें 11 लोग ने रक्तदान किया और रक्तदान के क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य करनेवाली लगभग दर्जनों विभिन्न लोगों को सम्मानित किया गया। उसी सम्मान समारोह मे मातृत्व फाउंडेशन से शामिल हुए मातृत्व फाउंडेशन के निर्देशक विकाश शर्मा को जहानाबाद डेवलपमेंट कमिटी के नवीन संकर और रक्तसेवा के अवनीश कुमार रौबीन के द्वारा सम्मानित किया गया ।

मातृत्व फाउंडेशन के निर्देशक विकाश शर्मा ने बताया कि रक्तदान और भी सामाजिक काम के क्षेत्र में युवाओं को अधिक से अधिक जागरूक कर जहानाबाद, पटना, दिल्ली, वेल्लोर, रांची और अन्य जगह पर रक्तदान के क्षेत्र में देश व प्रदेश स्तर पर पहचान स्थापित करने का प्रयास किया है और करते रहूँगा।

उन्होंने कहां कि युवाओं से आह्वान है कि रक्तदान के क्षेत्र मे बढ़चढ़ हिस्सा लेकर जरूरतमंदो की सेवा करें। वहीं मातृत्व फाउंडेशन को सम्मानित किए जाने पर जिलेवासियों को गर्व है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के 14 जिलों में वज्रपात के साथ भारी बारिश की संभावना

दुर्गा पूजा में इस बार बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले 24 से 48 घंटों तक हल्की बारिश और आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। सुबह से ही राजधानी पटना में बादल छाए हुए हैं। वहीं अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है।

Patna-weather

मौसम विभाग के द्वारा राज्य के 14 जिलों में वज्रपात के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उनमें पटना, नालंदा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद,गया, अरवल, शेखपुरा, औरंगाबाद, भोजपुर, रोहतास, बक्सर और कैमूर शामिल हैं।

मुजफ्फरपुर में पोखर से मिला लापता बच्ची का शव,हत्या कर लाश फेंकने की परिजन जता रहे आशंका

मुजफ्फरपुर । मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र के पहसौल स्थित एक पोखर से लापता बच्ची का शव बरामद हुआ। इलाके में इस घटना की जानकारी मिलते ही सनसनी फ़ैल गई। काफी संख्या ने लोगों की भीड़ उमड़ गई। स्थानीय लोगों ने बच्ची के शव को पोखर से बाहर निकाला। उसकी पहचान स्थानीय नीरज सिंह की बेटी रुचि कुमारी (8) के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलने पर कटरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन की गई। बच्ची के चेहरे और शरीर पर जख्म के निशान मिले हैं। घटना के बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। हालांकि पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया. वहीं मामले की जांच करने खुद पूर्वी डीएसपी मनोज पांडे कर रहें है।

बच्ची के चाचा मुकेश सिंह ने बताया की वे पूजा समिति के अध्यक्ष हैं। शुक्रवार शाम को मंदिर में रुचि पूजा आरती में शामिल हुई थी। इसके बाद अचानक से लापता हो गई। काफी देर तक उसका पता नहीं लगा तो सब लोग चिंतित होकर खोजबीन करने लगे। काफी देर तक खोजने के बाद भी रुचि का कोई पता नहीं लगा। आज सुबह में पोखर किनारे लाश मिला है।

katra Muzaffarpur

घटना के बाद कई तरह की बाते सामने आ रही है। कोई दुश्मनी तो कोई पूजा समिति से जोड़कर इस घटना को देख रहा है। रुचि के चाचा का कहना है की कुछ लोग नहीं चाहते हैं की पूजा शांतिपूर्ण तरीके से और सौहार्द वातावरण में हो। अक्सर पहले भी कई बार विभिन्न तरीकों से पूजा बाधित करने की कोशिश की जा चुकी है। उन्होंने आशंका जताई है की इस बार भी असमाजिक तत्वों द्वारा ही घटना को अंजाम दिया गया है।

गृहमंत्री अमित शाह का छपरा दौरा 11 अक्टूबर को

छपरा । गृहमंत्री अमित शाह का छपरा दौरा 11 अक्टूबर को, सिताबदियारा में जेपी जयंती समारोह में होंगे शामिल,अमनौर के सहकारिता सम्मेलन को करेंगे सम्बोधित।

Amit-Shah

तैयारियों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल छपरा पहुंचे।

पति पत्नी के झगड़े में पति ने खाया ज़हरीला पदार्थ, जहानाबाद सदर अस्पताल में कराया भर्ती

जहानाबाद । शुक्रवार की शाम जहानाबाद के टाली बाजार गांव में पति पत्नी के झगड़े के बीच में गुस्से में आकर पति ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिसके बाद उसकी हालात बिगड़ने लगी तो परिजनों के द्वारा सदर अस्पताल में लाया गया है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि धीरज कुमार जो कि टाली बाजार गांव का रहने वाला है और ऑटो चलाने का कार्य करता था ।आज किसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ। झगड़े के बाद उसकी पत्नी ने अपने घर वालों को सूचना दी और घर वाले अपनी बेटी को बिना बताए हुए जहानाबाद अपने मायके ले आए।

इसी बात को लेकर गुस्से में आकर धीरज कुमार ने सल्फास की गोली खा ली जिसे उसकी हालत बिगड़ गई, तो परिजनों द्वारा सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

मुजफ्फरपुर के चर्चित ICICI बैंक लूट कांड का पर्दाफाश, साढ़े 6 लाख नगदी के साथ तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर जिला पुलिस की गठित एक विशेष टीम ने दिन दहाड़े हुई आईसीआईसीआई बैंक लूट कांड का किया खुलासा,मामले में तीन लुटेरों को किया गया है गिरफ्तार लूटी गई रकम में से ₹6.5 लाख रुपए किया गया बरामद हथियार कारतूस भी किया गया बरामद एसएसपी जयंत कांत ने प्रेस कांफ्रेंस करके दिया है जानकारी।

मुजफ्फरपुर जिला की चर्चित आईसीआईसीआई बैंक लूट कांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया SSP जयंत कांत की गठित एक विशेष टीम ने लूट कांड के मामले में फरार चल रहे तीनों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया मौके से लूटी गई रकम में से ₹6.5 लाख नगदी सहित बैंक लूट में इस्तेमाल बाइक और हथियार को बरामद कर लिया है।

एसएसपी जयंत कांत ने बताया कि बीते दिनों सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही स्थित बैंक को दिन दहाड़े ही करीब साढ़े ₹13 लाख रुपए लूट करके मौके पर से फरार हो गए थे जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में एक विशेष टीम का गठन करते हुए मामले में फरार चल रहे तीन लुटेरों को गिरफ्तार करके लिया है और इनके पास से लूटी गई रकम में से ₹6.5 लाख रुपए किया गया है बरामद।पकड़े गए आरोपी ने फिर से बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए जुटे हुए थे और तभी पुलिस ने मिली जानकारी के बाद करवाई करते हुए सभी को किया है गिरफ्तार।

icicibank

एसएसपी जयंत कांत ने बताया कि पकड़े गए सभी लूटेरे बैंक लूट मामले में पूर्व में भी जेल जा चुके हैं और ये सभी बैंक लूट की कई घटना को दे चुके हैं अंजाम मोतीपुर बैंक लूट के मामले में भी रहे हैं आरोपी जिसका एक अपना बैंक लूट का गिरोह है जिसके अन्य सदस्य की कुंडली को खंगाला जा रहा है।

पटना हाईकोर्ट में मुज़फ़्फ़रपुर जिला के ब्रह्मपुरा थाना अंतर्गत राजन साह की 6 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी के अपहरण के मामलें पर सुनवाई हुई

जस्टिस राजीव रंजन प्रसाद ने इस मामलें की सुनवाई करते हुए सीबीआई और निर्देशक,सी एफ एस एल,नई दिल्ली को पार्टी बनाने का निर्देश दिया।

इस मामले की सुनवाई के दौरान एसएसपी मुज़फ़्फ़रपुर जयंतकांत ऑनलाइन उपस्थित थे।

अपहृता के वकील ओम प्रकाश प्रसाद ने कोर्ट को बताया कि एसएसपी,मुजफ्फरपुर द्वारा आज़तक सिर्फ कागजी कार्रवाई किया जा रहा है। लगभग 3 महीना से सिर्फ पॉलीग्राफी टेस्ट का बहाना बना कर कोर्ट का समय बर्बाद किया जा रहा है।

पिछली सुनवाई मे अधिवक्ता के वकील ने कोर्ट को बताया था कि एक ऑडियो रेकॉर्डिंग है ,जिसमे संदिग्ध राहुल कुमार की आवाज है।वह अपहृत खुशी के बारे में जानता है।

इस पर कोर्ट ने आदेश दिया था कि वह ऑडियो क्लिप एस एस पी को दिया जाए। एसएसपी ऑडियो की पुष्टि करके करवाई करें।लेकिन जो शपथ पत्र एसएसपी के द्वारा हाई कोर्ट में फ़ाइल किया गया है ,उसमे ऑडियो क्लिप का कोई जिक्र नही किया गया।

Patnahighcourt

कोर्ट ने पाया कि इस कांड का उद्भेदन अब एस एस पी, मुज़फ़्फ़रपुर द्वारा नही हो सकता है।

कोर्ट ने यह भी आदेश दिया कि 14.10.2022 तक सभी कागजात सीबीआई को मुहैया करवाई जाए। अगली तिथि को सीबीआई के वकील भी कोर्ट में उपस्थित रहेंगे

यह मामला 16 फरवरी 2021 को 5 साल की खुशी का अपहरण से जुड़ा है। इसका सुराग आज तक नहीं मिला है। खुशी के पिता मुज़फ़्फ़रपुर पुलिस के कार्यशैली से संतुष्ट नही थे, जिसके कारण खुशी के पिता राजन साह ने पटना हाइकोर्ट में याचिका दायर किया था।ये याचिका अधिवक्ता ओमप्रकाश ने याचिकाकर्ता की ओर से दायर किया था। इसमे याचिकाकर्ता ने मुज़फ़्फ़रपुर पुलिस के कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए बच्ची को जल्द से जल्द ढूंढ़वाने का आग्रह किया था।

इस मामलें पर अगली सुनवाई 17अक्टुबर,2022 को की जाएगी।

मुजफ्फरपुर में मवेशी लदी तीन कंटेनर जब्त, पशुओं की हो रही थी तस्करी

उत्तर बिहार के कई जिलों में पशु तस्कर सक्रिय हैं। एक बार फिर से इसका खुलासा हुआ। मुजफ्फरपुर में देर रात ज़िले के सदर थाना क्षेत्र के रामदयालु गुमटी के पास भीखनपुर एनएच 77 के पास से 3 कंटेनर जप्त किया गया जिसमे करीब 300 से ज्यादा मवेशी लदा हुआ है जिसके बाद से मौके पर अफरातफरी की स्थिति बनी हुई है।

मामला देर रात का बताया गया है जिसमे तश्करी करके भेजी जा रही मवेशी से लदी हुई तीन बड़े कंटेनर को जब्त किया गया है वही अन्य दो कंटेनर मौके पर से भाग खड़े हुए हैं वही उक्त कंटेनर के दो लोगो जो को चालक और उप चालक बताया गया है उसको स्थानीय लोगों ने पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया है।

बताया जा रहा है कि हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं को जानकारी मिली थी की सूचना मिली कि 5 कंटेनर में गाय और भैंस मवेशी को लोड कर जा रहा है जिसके आधार पर सदर थाना क्षेत्र के रामदयालु गुमटी के समीप 5 में से 3 कंटेनर को रोका गया तो उसके बाद थाना को सूचना दी गई मौके पर पुलिस पहुँची उसके बाद गाड़ियों कि तलाशी ली गई तो जिसमे वहां तीनो कंटेनर में मवेशी लदा हुआ है मौके का फायदा उठाकर चालक के साथ खलासी फरार हो गया पुलिस मामले कि जांच कर रही है।

स्थानीय राजेश शाह ने बताया कि जानकारी मिली कि भगवानपुर से 5 गाड़िया क्रॉस कर रही है जिसपर मवेशी लदा हुआ है और आगे बताया कि एक कंटेनर में करीब 200 मवेसी लदा हुआ है पकड़े गए गाड़ी में मवेशी लदे हुए थे जिसकी जानकारी पुलिस को दिया गया जिसके बाद पुलिस करवाई को करते हुए आगे जांच कर रही है।

इसमामले में सदर थानाध्यक्ष सत्येंद्र मिश्रा ने बताया कि हाजीपुर से कुछ लोग आए थे स्थानीय लोगो के साथ भारत माता कि जयकारा लगाए और निकल गए हमलोग तीनो कंटेनर को जप्त कर लिया है तीन कंटेनर जिसमे बड़ी संख्या में मवेशी लदे हुए है को अभी जब्त किया गया है और अब इसे गौशाला में रखा जाएगा उसके आधार पर हमलोग 3 गाड़ी पकड़े और 2 गाड़ी भाग गया है जिसको लेकर मामले की जांच कर रहे हैं और लिखित शिकायत मिलने के बाद से आगे की करवाई किया जायेगा।

एक महिला अधिवक्ता ने अपने 4 वर्ष के बच्चे का DNA टेस्ट करवाने के लिए पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की; इसके अनुसार यह बच्चा राज्य के ऊर्जा सचिव संजीव हंस का है

पटना हाईकोर्ट की एक महिला अधिवक्ता गायत्री कुमारी ने एक याचिका दायर की है, जिसमें कहा गया है कि चार वर्ष का उनका पुत्र आर्यन लगभग चार वर्ष पूर्व 25 दिसंबर 2018 को जन्म लिया है, कथित रूप से राज्य के ऊर्जा सचिव संजीव हंस का है।

दायर याचिका में यह भी मांग की गई है कि यह बच्चा संजीव हंस का है, इसके लिए डी एन ए टेस्ट करवाया जाए।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

याचिका में यह भी आग्रह किया गया है कि ए सी जी एम, दानापुर द्वारा 12 मई, 2022 को दिए गए आदेश को रद्द करते हुए, रूपसपुर थाना को कंप्लेंट केस नंबर- 1122 सी 2021 के आधार पर ऊर्जा सचिव संजीव हंस, पूर्व विधायक गुलाब यादव, व ललित (गुलाब यादव के सर्वेंट) के पर धारा 323, 341, 376, 376(डी), 420, 312, 120 बी, 504, 506 व 341 आई पी सी और 67 आई टी एक्ट के तहत एफ आई आर दर्ज किया जाए।

कथित रूप से गोपालगंज जिले के कटेया थाना की पुलिस द्वारा राज नाथ शर्मा को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट के समक्ष पेश नहीं करने और गिरफ्तारी के बाद उसका कोई सुराग नहीं मिलने के मामले में पटना हाईकोर्ट ने थानाध्यक्ष के विरुद्ध कार्रवाई कर रिपोर्ट देने को कहा है

जस्टिस सी एस सिंह की खंडपीठ ने ये आदेश राज नाथ शर्मा के भाई धनराज कुमार राय द्वारा लापता व्यक्ति को पेश करने को लेकर दायर रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया।

याचिकाकर्ता का कहना है कि उसके भाई की गिरफ्तारी 7 जून, 2021 को की गई और सीआर पीसी की धारा 167 में दिए गए अनिवार्य कानूनी कानूनी प्रवधान के बावजूद कोर्ट के समक्ष पेश नहीं किया गया। राज्य सरकार द्वारा दायर हलफनामा में भी इस बात को नकारा नहीं गया है कि राज नाथ शर्मा की गिरफ्तारी कटेया थाना कांड संख्या- 189/ 2021 के तहत नहीं की गई थी।

लेकिन प्रतिवादियों का कहना था कि जब राज नाथ शर्मा पुलिस लॉक – अप में था ,तो वह पुलिस लॉक – अप से भाग गया था।इसे लेकर कटेया पुलिस थाना कांड संख्या – 190 / 2021 दर्ज किया गया था। गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक द्वारा दायर पूरक जवाबी हलफनामा में यह कहा गया है कि एस एच ओ और आई ओ के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

5 अगस्त, 2022 को हथुआ एस डी पी ओ के नेतृत्व में।

एसआईटी का गठन भी कर दिया गया है। सुनवाई के दौरान राज्य के डीजीपी और गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक कोर्ट में मौजूद थे।

इस मामलें पर आगे सुनवाई की जाएगी।

बिहार के गया में यात्री के बैग से 378.81 ग्राम सोना बरामद

गया। यात्री के बैग से 378.81 ग्राम सोना बरामद, 19 लाख का बताया जा रहा है अनुमानित मूल्य।


हावड़ा से लेकर आ रहा था गया, आभूषण से संबंधित कागजात को नहीं किया गया प्रस्तुत,नवादा के वारसलिगंज का रहने वाला है पंकज कुमार।

goldsma

आरपीएफ पुलिस ने इनकम टैक्स विभाग को दी जानकारी ।

पटना हाईकोर्ट ने अररिया जिला के भरगावां अंचल के सीओ द्वारा निजी जमीन को स्कूल की जमीन बताकर उसे तोड़े जाने संबंधी दिए गए नोटिस पर हाई कोर्ट ने अगली सुनवाई तक स्थगन आदेश पारित किया

साथ ही जस्टिस मोहित शाह ने किशोर पाठक की याचिका पर सुनवाई करते हुए याचिकाकर्ता के मकान को तोड़ने पर रोक लगा दिया है।

कोर्ट ने अररिया के डीएम को निर्देश दिया कि वे स्वयं उस जमीन पर जाकर उसे देखें और उचित आदेश संबंधित अधिकारियों को दे। कोर्ट ने डीएम को कहा कि अगली सुनवाई में इस मामले में की गई कार्रवाई रिपोर्ट कोर्ट में पेश करेंगे।

कोर्ट ने अररिया डीएम को कहा कि वह इस बात की जानकारी भी अगली सुनवाई में कोर्ट को दें कि याचिकाकर्ता का मकान अतिक्रमण कर बनाये गए जमीन पर है या उसके निजी जमीन पर। मकान तोड़े जाने की नोटिस दिए जाने के पहले अतिक्रमण संबंधी नोटिस उसे दिया गया था या नही।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

इन सब बातों की जानकारी अगली सुनवाई में कोर्ट को दें .
याचिकाकर्ता के अधिवक्ता राकेश कुमार झा ने कोर्ट को बताया कि जिस जमीन पर बने मकान को तोडने का नोटिस भरगावां के अंचलाधिकारी ने दिया है, वह उसकी पुस्तैनी जमीन है।

इस मामले की अगली सुनवाई फिर 2 नवंबर को की जाएगी।

पटना हाईकोर्ट ने बिहार के स्थानीय निकायों में अन्य पिछडा वर्गों को आरक्षण दिए जाने के मुद्दे पर सुनवाई पूरी का निर्णय सुरक्षित रख लिया

सुनील कुमार व अन्य की याचिकाओं पर चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने स्पष्ट किया कि स्थानीय निकायों के चुनाव तय कार्यक्रम के अनुसार 10 अक्टूबर,2022 से होंगे।

कोर्ट ने मौखिक रूप से कहा कि इस मामलें पर निर्णय पूजा अवकाश में सुना दिया जाएगा।कोर्ट ने ये भी कहा कि अगर राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव के कार्यक्रम में परिवर्तन करने की जरूरत समझे,तो कर सकता है।

इससे पूर्व इस मामलें पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए पटना हाईकोर्ट से अनुरोध किया कि इस मुद्दे पर 23 सितम्बर,2022 तक सुनवाई कर ले,तो सही रहेगा।

दिसंबर,2021 में सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया था कि स्थानीय निकायों में ओबीसी के लिए आरक्षण की अनुमति तब तक नहीं दी जा सकती,जब तक कि सरकार 2010 में सुप्रीम कोर्ट के द्वारा निर्धारित तीन जांच की अर्हता पूरी नहीं कर लेती।

तीन जांच के प्रावधानों के तहत ओबीसी के पिछडापन पर आंकडे जुटाने के लिए एक विशेष आयोग गठित करने और आयोग के सिफरिशों के मद्देनजर प्रत्येक स्थानीय निकाय में आरक्षण का अनुपात तय करने की जरूरत हैं।

साथ ही ये भी सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि एससी/एसटी/ओबीसी के लिए आरक्षण की सीमा कुल उपलब्ध सीटों का पचास प्रतिशत की सीमा को नहीं पार करें।

PatnaHighCourt
#PatnaHighCourt

कोर्ट ने कहा कि जब तक तीन जांच की अर्हता नहीं पूरी कर ली जाती,ओबीसी को सामान्य श्रेणी के सीट के अंतर्गत पुनः अधिसूचित किया जाए।

कोर्ट ने ये भी कहा कि बिहार मे नगर निकायों का चुनाव 10 अक्टूबर, 2022 को चुनाव होने हैं।इसके पूर्व पटना हाईकोर्ट को इस मामलें पर सुनवाई कर ले, तो उपयुक्त रहेगा।

आज पटना हाईकोर्ट ने इस मामलें पर सभी पक्षों की लम्बी बहस सुनने के फैसला सुरक्षित रख लिया।

पटना हाईकोर्ट ने डी एम, औरंगाबाद को निर्देश दिया है कि अतिक्रमण नहीं हटाने के मामलें में गड़बड़ी करने वाले ओबरा के सीओ और खुदवा के थानाध्यक्ष के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए

पटना हाईकोर्ट ने डी एम, औरंगाबाद को निर्देश दिया है कि अतिक्रमण नहीं हटाने के मामलें में गड़बड़ी करने वाले ओबरा के सीओ और खुदवा के थानाध्यक्ष के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए। जस्टिस मोहित शाह ने डी एम, औरंगाबाद को कार्रवाई कर अगली सुनवाई में फिर कोर्ट में उपस्थित होने का निर्देश दिया।

अधिवक्ता अभिषेक कुमार ने बताया कि पिछली सुनवाई में कोर्ट ने डी एम, औरंगाबाद द्वारा अतिक्रमण हटाने के मामलें पर सख्त रुख अपनाते हुए आज कोर्ट में तलब किया था।कोर्ट ने स्पष्ट किया था कि यदि अधिकारी सही जवाब नहीं देंगे,तो उन्हें जेल भेजा जा सकता है।आज कोर्ट में औरंगाबाद के एस पी भी सुनवाई के दौरान उपस्थित थे।

Patnahighcourt

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता अभिषेक कुमार ने बताया कि खुदवा थानाध्यक्ष एक महिला को सहयोग दे कर जिनके भूमि पर अतिक्रमण था,उनके पूरे परिवार के विरुद्ध एस सी/एस टी एक्ट के तहत औरंगाबाद सिविल कोर्ट में मामला दर्ज करवा दिया है।साथ ही जिनकी भूमि है,उन्हें तरह तरह से धमका रहे है।साथ ही सीओ की भूमिका संदिग्ध है।

इस मामलें पर अगली सुनवाई 10अक्टूबर, 2022 को की जाएगी।

अवैध बालू खनन को लेकर बीहटा में फिर गोलीबारी, चार की मौत, कई लोग जख्मी

बिहटा थाना क्षेत्र के अमदाबाद में सोन नदी से अवैध बालू निकासी को लेकर दो गुटों में जमकर गोलीबारी हुई है। चार व्यक्ति की गोली लगने से मौत की बात सामने आ रही है। कई लोग घायल हुए हैं।

सूचना के बाद मौके पर बिहटा पुलिस पहुंच गई है। कल रात से चल गोली चलने की बात सामने आई है। बिहार में फिलहाल राज्य सरकार ने बालू खनन पर पूरी तरह से रोक लगा रखी है। दूसरी और बालू माफियाओं के द्वारा अवैध खनन का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है।

यहां तक कि बालू माफिया अब किसानों के निजी जमीन को अपना निशाना बनाते जा रहे हैं। जिसके अवैध खनन को लेकर मिल रही लगातार सूचना के बाद दो दिन पहले ही पटना जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के बिहटा और मनेर के सोन नदी इलाके में छापेमारी किया गया था।

इस छापेमारी के दौरान लगभग दो दर्जन पोकलेन मशीन को जब्त किया गया है और उसमें खनन विभाग और जिला पुलिस बल के द्वारा तोड़फोड़ किया गया था।