Press "Enter" to skip to content

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: नंदीग्राम से शुभेंदु अधिकारी ने भरा पर्चा, भवानीपुर में भी कमल खिलने का दावा किया

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के सबसे हाई-प्रोफाइल मुकाबले का बिगुल बज चुका है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को नंदीग्राम विधानसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। हल्दिया के एसडीओ कार्यालय में पर्चा भरने के बाद शुभेंदु ने हुंकार भरते हुए कहा कि बंगाल की जनता इस बार भ्रष्टाचार मुक्त और नैतिक सरकार चुनने के लिए तैयार है। भाजपा की जीत ऐतिहासिक होगी।

केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में शक्ति प्रदर्शन के बीच शुभेंदु अधिकारी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष समेत कई कद्दावर नेता मौजूद थे। शुभेंदु के साथ जिले के 2 अन्य भाजपा उम्मीदवारों ने भी अपना पर्चा दाखिल किया।

नामांकन के बाद समर्थकों के हुजूम को संबोधित करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा, “2021 में नंदीग्राम ने ट्रेलर दिखाया था, 2026 में बंगाल पूरी फिल्म दिखायेगा। जनता में भाजपा की लहर नहीं, सुनामी है।” उन्होंने कहा कि वे नंदीग्राम और भवानीपुर, दोनों ही सीटों पर जीतेंगे। बंगाल की जनता अब तुष्टीकरण और सिंडिकेट राज से मुक्ति चाहती है।

बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए 2 चरणों (23 और 29 अप्रैल) में मतदान होना है। 4 मई को होने वाली मतगणना तय करेगी कि शुभेंदु अधिकारी का ‘डबल धमाका’ सफल होता है या ममता बनर्जी अपने गढ़ को बचाने में कामयाब रहती हैं।

BiharNewsPost
The BiharNews Post

बिहार न्यूज़ पोस्ट - बिहार का नं. 1 न्यूज़ पोर्टल !

More from खबर बिहार कीMore posts in खबर बिहार की »