Press "Enter" to skip to content

बिहार में मौसम का बदलाव: आज तेज बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, पारा 4 डिग्री तक गिरेगा

बिहार में मौसम ने अचानक करवट ली है और सुहावना हो गया है, जिससे लोगों को चिलचिलाती धूप और तपती गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज सभी जिलों में अलर्ट जारी किया है, जिसमें तेज बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। इस कारण से दिन-रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जायेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को पटना सहित कई जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। इससे दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जायेगी। मौसम विभाग ने जिन जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, उनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सिवान, सारण, वैशाली और समस्तीपुर शामिल हैं।

इसके अलावा, जिन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, उनमें सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, बक्सर, भोजपुर, पटना, मुंगेर, भागलपुर, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, अरवल, जहानाबाद, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, जमुई, नवादा और बांका शामिल हैं।

बिहार के अधिकतर जिलों में शुक्रवार तक दिन और रात के तापमान में तीन से चार डिग्री गिरावट की संभावना है। सोमवार को दिन में सबसे अधिक गर्मी भभुआ में 41.1 डिग्री और डेहरी में 41 डिग्री दर्ज की गई। पटना में दिन के तापमान में गिरावट होने से सोमवार को 30 डिग्री दर्ज की गई।

भागलपुर में 30.7 डिग्री, पूर्णिया में 25.5 डिग्री, गया में 38.4 डिग्री, छपरा में 37 डिग्री, मोतिहारी में 39.6 डिग्री, शेखपुरा में 34 डिग्री, औरंगाबाद में 38.5 डिग्री, राजगीर में 35.4 डिग्री, अरवल में 35.6 डिग्री और अगवानपुर में 34.3 डिग्री दर्ज की गई।

बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के उत्तरी भाग के कुछ जिलों के एक दो जगहों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई। जबकि बाकी के भागों का मौसम शुष्क बना रहा। राज्य का अधिकतम तापमान 25.8 से 43.5 डिग्री के बीच रहा। पिछले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में चार से आठ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री पूर्णिया में दर्ज किया गया। राज्य का न्यूनतम तापमान 18.7 से 25.2 डिग्री के बीच रहा। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जगहों पर न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सुपौल जिले में अधिकतम हवा की स्पीड 48 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई।

BiharNewsPost
The BiharNews Post

बिहार न्यूज़ पोस्ट - बिहार का नं. 1 न्यूज़ पोर्टल !

More from खबर बिहार कीMore posts in खबर बिहार की »

Be First to Comment

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *