Press "Enter" to skip to content

Posts tagged as “#Railway”

फंसे यात्रियों की सुविधा हेतु झाझा, पं.दीनदयाल उपाध्याय जं. एवं धनबाद से स्पेशल ट्रेन का परिचालन

फंसे यात्रियों की सुविधा हेतु दिनांक 19.06.2022 को पूर्व मध्य रेल द्वारा झाझा, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. एवं धनबाद से स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा जिनका विवरण निम्नानुसार है –

  1. गाड़ी संख्या 02214 झाझा-शालीमार स्पेशल ट्रेन:

यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 19.06.2022 को 23.40 बजे झााझा से प्रस्थान कर 20.06.2022 को 05.45 बजे शालीमार पहुंचेगी ।

  1. गाड़ी संख्या 07609 डीडीयू-पूर्णा स्पेशल ट्रेन:

यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 19.06.2022 को पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. से 21.00 बजे खुलकर 21.06.2022 को 03.30 बजे पूर्णा पहुंचेगी ।

  1. गाड़ी संख्या 02296 डीडीयू-बेंगलूरू स्पेशल ट्रेन:

यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 19.06.2022 को पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. से 23.25 बजे खुलकर 21.06.2022 को 16.25 बजे बेंगलूरू पहुंचेगी ।

  1. गाड़ी संख्या 02742 डीडीयू-वास्को डी गामा स्पेशल ट्रेन:

यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 19.06.2022 को पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. से 21.50 बजे खुलकर 21.06.2022 को 10.30 बजे वास्को डी गामा पहुंचेगी ।

IndianRailways
  1. गाड़ी संख्या 01034 डीडीयू-पुणे स्पेशल ट्रेन:

यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 19.06.2022 को पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. से 23.40 बजे खुलकर 21.06.2022 को 02.15 बजे पुणे पहुंचेगी ।

  1. गाड़ी संख्या 02792 डीडीयू-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन:

यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 20.06.2022 को पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. से 06.00 बजे खुलकर 21.06.2022 को 11.30 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी ।

  1. गाड़ी संख्या 08623 धनबाद-हटिया स्पेशल ट्रेन:

यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 19.06.2022 को धनबाद से 23.00 बजे खुलकर 20.06.2022 को 04.30 बजे हटिया पहुंचेगी ।

  1. गाड़ी संख्या 08420 धनबाद-पुरी स्पेशल ट्रेन:

यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 19.06.2022 को धनबाद से 23.30 बजे खुलकर 20.06.2022 को 14.15 बजे पुरी पहुंचेगी ।

जहां-तहां ट्रेन के लिए फंसे यात्रियों के लिए बड़ी खबर,जनसम्पर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे ने जारी की सारणी

गोरखपुर 18 जून, 2022: 18 जून, 2022 को बिहार बन्द एवं चल रहे धरना/प्रदर्शन के कारण 90 गाड़ियों का निरस्तीकरण निम्नवत है-

निरस्तीकरणः-
एक्सप्रेस गाड़ियां- कुल 32 गाड़ियां
क्र.सं. गाड़ी निरस्तीकरण तिथि

  1. 15125 बनारस-पटना एक्सप्रेस 18 जून, 2022
  2. 13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस 18 जून, 2022
  3. 15050 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस 18 जून, 2022
  4. 12528 गोरखपुर-हटिया एक्सप्रेस 18 जून, 2022
  5. 12530 लखनऊ जं.-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस 18 जून, 2022
  6. 12529 पाटलीपुत्र-लखनऊ जं. एक्सप्रेस 18 जून, 2022
  7. 15105 छपरा-नौतनवा एक्सप्रेस 18 जून, 2022
  8. 15106 नौतनवा-छपरा एक्सप्रेस 18 जून, 2022
  9. 15111 छपरा-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस 18 जून, 2022
  10. 15112 वाराणसी सिटी-छपरा एक्सप्रेस 18 जून, 2022
  11. 15103 गोरखपुर-बनारस एक्सप्रेस 18 जून, 2022
  12. 15104 बनारस-गोरखपुर एक्सप्रेस 18 जून, 2022
  13. 12204 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस 18 जून, 2022
  14. 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस 18 जून, 2022
  15. 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस 18 जून, 2022
  16. 15273 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 18 जून, 2022
  17. 11062 जयनगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 18 जून, 2022
  18. 14005 सीतामढ़ी-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 18 जून, 2022
  19. 14007 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 18 जून, 2022
  20. 12561 जयनगर-नई दिल्ली एक्सप्रेस 18 जून, 2022
  21. 12566 नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस 18 जून, 2022
  22. 15274 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस 18 जून, 2022
  23. 12554 नई दिल्ली-सहरसा एक्सप्रेस 18 जून, 2022
  24. 12557 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 18 जून, 2022
  25. 15231 बरौनी-गोड़ियां एक्सप्रेस 18 जून, 2022
  26. 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस 18 जून, 2022
  27. 19038 बरौनी-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 18 जून, 2022
  28. 15203 बरौनी-लखनऊ जं. एक्सप्रेस 18 जून, 2022
  29. 12553 नई दिल्ली-बरौनी एक्सप्रेस 18 जून, 2022
  30. 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस 18 जून, 2022
  31. 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस 18 जून, 2022
  32. 12792 दानापुर-सिकन्दराबाद एक्सप्रेस 18 जून, 2022

(02)
विशेष गाड़ियां- कुल 04 विशेष गाड़ियां

सवारी गाड़ियां- कुल 54 गाड़ियां
क्र.सं. गाड़ी निरस्तीकरण तिथि

  1. 02563 सहरसा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  2. 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  3. 02564 नई दिल्ली-सहरसा विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  4. 02570 नई दिल्ली-दरभंगा विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  5. 05167 बलिया-शाहगंज अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  6. 0516़8 शाहगंज-बलिया अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  7. 05171 बलिया-शाहगंज अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  8. 05172 शाहगंज-बलिया अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  9. 05149 भटनी-बरहज बाजार अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  10. 05150 बरहज बाजार-भटनी अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  11. 05151 भटनी-बरहज बाजार अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  12. 05152 बरहज बाजार-भटनी अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  13. 05429 सलेमपुर-बरहज बाजार अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  14. 05430 बरहज बाजार-सलेमपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  15. 05431 सलेमपुर-बरहज बाजार अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  16. 05432 बरहज बाजार-सलेमपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  17. 01747 भटनी-वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  18. 01748 वाराणसी सिटी-भटनी अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  19. 05173 बनारस-प्रयागराज रामबाग अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  20. 05174 प्रयागराज रामबाग-बनारस अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  21. 05549 नरकटियागंज-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  22. 05138 प्रयागराज रामबाग-मऊ अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  23. 05137 मऊ-प्रयागराज रामबाग अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  24. 05169 बलिया-वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  25. 05170 वाराणसी सिटी-बलिया अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  26. 05427 आजमगढ़-वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  27. 05428 वाराणसी सिटी-आजमगढ़ अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  28. 05147 भटनी-वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  29. 05148 वाराणसी सिटी-भटनी अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  30. 05446 वाराणसी सिटी-छपरा अनारक्षित विशेष 18 जून, 2022
  31. 05445 छपरा-वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेष 18 जून, 2022
  32. 05444 मऊ-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  33. 05443 छपरा-मऊ अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  34. 05124 छपरा कचहरी-थावे अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  35. 05123 थावे-छपरा कचहरी अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  36. 05163 छपरा कचहरी-थावे अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  37. 05164 थावे-छपरा कचहरी अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  38. 05165 थावे-कप्तानगंज अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  39. 05166 कप्तानगंज-थावे अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  40. 05122 छपरा कचहरी-थावे अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  41. 05121 थावे-छपरा कचहरी अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  42. 05440 थावे-मसरख अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  43. 05441 मसरख-थावे अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  44. 05439 सीवान-थावे अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  45. 05442 थावे-सीवान अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  46. 05135 छपरा-औंड़िहार अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  47. 05136 औंड़िहार-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  48. 05145 छपरा-सीवान अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  49. 05146 सीवान-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  50. 05156 गोरखपुर-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  51. 05155 छपरा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  52. 05242 पंचदेवरी-सोनपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  53. 05247 सोनपुर-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  54. 05248 छपरा-सोनपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  55. 05154 गोरखपुर-सीवान अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  56. 05153 सीवान-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  57. 05096 गोरखपुर-नरकटियागंज अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
  58. 05497 नरकटियागंज-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022

मुम्बई से जयनगर(मधुबनी) आ रही लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस डिरेल हुई; रेलवे ने हेल्पलाइन जारी किया

लोकमान्य तिलक से जयनगर जाने वाली लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के पटरी से उतरने का मामला, रेलवे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि किसी की मौत नहीं हुई है 2 लोग घायल हुए हैं रेलवे यात्रियों को खाने के साथ-साथ सभी सुविधा दी जा रही है उन लोगों को वहां से बस से दूसरे रेलवे स्टेशन में भेजा जा रहा है और अन्य ट्रेनों के माध्यम से उन्हें गंतव्य स्थान के लिए भेजा रेलवे ने पूरे मामले में उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया है।

कोई भी परिजन फोन करके जरुरी जानकारी ले सकते हैं….रेलवे यात्रियों को पहुचायेगी उनके घर

HJP- 9771425969
Hajipur- 8252912078, 7033591016
Muzaffarpur- 8252912066
SPJ-8102918596
DBG-9264492779
MBI-9262297168
JYG-9262297170

DY SS COML MMR :- 02591-222269/7987315756(MOB NO)

DY SS COML NKRD :- 0253-2465816

DY SS COML KNW :- 0733-2222252

DY SS COML AK :-07242411029

DY SS COM CSN:-02589-222034

DY SS COML JL:-0257-2229664


रेलवे ने परीक्षार्थियों की सभी मुख्य माँगें मान कर दिया होली गिफ्ट -सुशील मोदी

पटना। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने रेलवे परीक्षार्थियों की सभी प्रमुख मांगें स्वीकार करने के निर्णय के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला छात्रों को रेलवे का होली गिफ्ट है।

सुशील मोदी ने कहा अब NTPC में “एक छात्र – एक रिजल्ट” की नीति लागू होगी तथा ग्रुप डी में दो के बजाय एक परीक्षा ली जाएगी। इसके लिए रेलवे एनटीपीसी के लिए 3.5 लाख और रिजल्ट जल्द प्रकाशित करेगा।

श्री मोदी ने कहा कि रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड के परीक्षार्थियों हेतु मेडिकल स्टैंडर्ड भी अब वही होगा, जो 2019 में परीक्षा का विज्ञापन निकालने के समय तय किया गया था।

उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के जिन परीक्षार्थियों को 2019 के बाद EWS सर्टिफिकेट निर्गत हुए, उन्हें भी स्वीकार किया जाएगा। इन फैसलों से लाखों परीक्षार्थियों को लाभ होगा।

होली मे बिहार आने वाले यात्रियों को होगी परेशानी

होली मे बिहार आने वाले यात्रियों को होगी परेशानी नान इंटरलाकिंग के कारण एक दर्जन से अधिक ट्रेनों का परिचालन हुआ रद्द।

उत्तर-मध्य रेलवे (North Central Railway) के प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर चल रहे नान-इंटरलाकिंग कार्य के कारण पूर्व मध्य रेल (ECR) से गुजरने वाली एक दर्जन ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है।

मुख्‍य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार के अनुसार उत्‍तर मध्‍य रेलवे के नैनी और प्रयागराज छिवकी के मध्‍य तीसरी लाइन की कमीशनिंग के लिए नन इंटरलाकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कारण पूर्व मध्‍य रेलवे से गुजरने वाली कई ट्रेनों का रूट बदला गया है तो कई पर रोक भी लगा दी गई है।

जल्द शुरु होगा पूर्व मध्य रेलवे के निर्मली स्टेशन से आसनपुर कुपहा तक रेल सेवा

पूर्व मध्य रेलवे के निर्मली स्टेशन से आसनपुर कुपहा तक सीआरएस निरीक्षण हो गया है, एक सौ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार स्पीडी ट्रायल हुआ। उम्मीद है कि जनवरी में 5.96 किलोमीटर इस लंबी रेल लाइन पर जनवरी से परिचालन शुरू हो जाएगा। उधर निर्मली से परसा बसबाड़ी तक 5.88 किलोमीटर लंबी रेल लाइन का काम लगभग पूर्ण हो चुका है, रेलवे ने संभावना जताई है कि अप्रैल 2022 में झंझारपुर तक ट्रेन दौड़ेगी।

वर्ष 1934 में  कोसी नदी पर बना रेलपुल क्षतिग्रस्त हो गया था। इसी कारण से यह रेलवे ट्रैक 86 साल तक बंद रहा लेकिन अब यह रेलवे का पुल बनकर तैयार हो गया है और जल्द ही इस रेलवे ट्रैक पर रेल सेवाएँ शुरू कर दी जाएँगी।आपको बता दें कि आसनपुर से झंझारपुर तक का रेलवे ट्रैक पूरा क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण रेल विभाग को इस रेलवे ट्रैक को बंद करना पड़ा। लेकिन आज 87 साल बाद इस ट्रैक के वापस से शुरू होने की खबर को सुनकर वहाँ के स्थानीय लोगों में एक ख़ुशी  की लहर दौड़ गयी है।

भूकंप कि वजह से हुई थी क्षति
5 जनवरी 1934 में विनाशकारी भूकंप की वजह से निर्मली से सरायगढ़ के बीच की रेल सेवाओं को बंद करना पड़ा था। दरअसल इस ट्रैक के बीच में एक रेलवे पुल था जो कोसी नदी पर बना हुआ था और भूकंप से यह पुल क्षतिग्रस्त हो गया।क्षतिग्रत होने की वजह से उस ट्रैक के समीप के रेलवे स्टेशन को बंद करना पड़ा।

लोगों को होती थी परेशानी
ट्रैक के क्षतिग्रस्त होने के बाद निर्मली के स्थानीय  लोगों को ट्रेन से सरायगढ़ जाने के लिए दरभंगा, समस्तीपुर, खगडिय़ा, मानसी, सहरसा और सुपौल होते हुए जाना पड़ता था मतलब उन्हें  लगभग 297 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी। इसमें लगभग आठ घंटे से अधिक का समय लगता था।परन्तु अब पुल का पुनः निर्माण होने के बाद अब सरायगढ़ जाने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।यात्रियों को लगभग 22 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी जिसमें ज्यादा से ज्यादा 30 मिनट का समय लगेगा। कोसी नदी पर बने रेलवे पुल का पुनः निर्माण होने से यात्रियों के समय की बचत होने लगेगी।

निर्मली स्टेशन से किया गया ट्रायल
आपको बता दें कि निर्मली में सौ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेन का ट्रायल हुआ। आशा है कि जनवरी में 5.96 किलोमीटर इस लंबी रेल लाइन पर जनवरी से परिचालन का कार्य  शुरू हो जाएगा। उधर निर्मली से परसा बसबाड़ी तक 5.88 किलोमीटर लंबी रेल लाइन का निर्माणकार्य लगभग पूर्ण हो चुका है, रेलवे विभाग ने संभावना जताई है कि अप्रैल 2022 में झंझारपुर तक रेल सेवाएँ शुरू कर दी जाएँगी।

अप्रैल तक होगा काम पूरा
बताया जा रहा है कि परसा से बस्बाड़ी तक की 5.88 किलोमीटर की रेलवे लाइन का निरीक्षण करके यह पता चला है कि कुछ ही समय में यह काम पूरा हो जाएगा। इसकी जानकारी सी आर एस को दी जाने बाद फरवरी में इस रेलवे लाइन का पुनः निरीक्षण किया जायेगा और अप्रैल 2022 झंझारपुर-सकरी-दरभंगा भी निर्मली स्टेशन से जुड़ जाएगा।

अटल जी का सपना हुआ पूरा
हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने उस समय लोगों को परेशानी को देखते हुए चिंता जताई और इस परेशानी को दूर करने का निर्णय लिया था।अटल जी ने 6 जून 2003 को इस महासेतु को बनाने की मंजूरी देकर इस सेतु की आधारशिला रखी। उसके बाद आज वह सेतु बनकर तैयार है।इस सेतु को बनाने में कुल 516 करोड़ की लागत आयी है और यह पुल तकरीबन 17 साल बाद बनकर तैयार हुआ है।

रेलवे को हाईकोर्ट की फटकार कहा रेलवे कोई चैरेटिवल संस्था नहीं है।

पटना हाईकोर्ट ने मंगलवार को पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन को सभी ओर से जोड़ने के लिए बनाये जाने वाली सड़कों के निर्माण मामले पर सुनवाई की। इस दौरान रेलवे की ओर से सड़क निर्माण में आने वाले खर्च का हिस्सा देने में आनाकानी किये जाने पर कोर्ट ने रेलवे को कहा कि जब सुविधा नहीं दे सकते तो स्टेशन बंद कर दे।कोर्ट ने कहा कि रेलवे कोई चैरिटी नहीं कर रहा है। बिहार विकास की राह पर है।

कोर्ट के कड़ा रुख को देखते हुए रेलवे के वकील ने कोर्ट से एक समय की मांग की। ताकि कोर्ट के रुख से रेलवे के अधिकारियों को अवगत कराया जा सके। उनका कहना था कि सड़क निर्माण पर करीब एक सौ करोड़ रुपये की लागत आएगी। वहीं, राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता ललित किशोर ने कोर्ट को बताया कि कोर्ट के पूर्व के निर्देश के अनुसार राज्य सरकार आधा पैसा देने को तैयार है। कोर्ट ने कहा कि रेलवे को पूरा पैसा देना चाहिए। जब रेलवे ने स्टेशन बनाया है तो वहां पहुंचने के लिए रास्ता बनाने का काम उसे ही करना चाहिए।