बिहार के बगहा जिले में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि सेमरा-बगहा मुख्य मार्ग से भारी मात्रा में शराब की खेप गुजरने वाली है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। लेकिन आरोपी ने पुलिस पर हमला कर दिया, जिसमें एक सिपाही घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान नरईपुर चीनी मिल निवासी शमीम अहमद के रूप में हुई है। वह पहले भी शराब तस्करी के कई मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस ने आरोपी के पास से 10 लीटर देशी शराब बरामद की है। घायल सिपाही और आरोपी को अनुमंडलीय अस्पताल बगहा ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
पटखौली थानाध्यक्ष उत्पल कांत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है और इस मामले में भी आरोपी को जल्द से जल्द सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
Be First to Comment