Press "Enter" to skip to content

Posts published in “खबर बिहार की”

post about खबर बिहार की

हजारों नियुक्त लोगों को दोबारा नियुक्ति पत्र देने की बाजीगरी दिखा रहे नीतीश: सुशील कुमार मोदी

पटना । पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार के समय उर्दू शिक्षक से लेकर दरोगा-सिपाही तक, जिन 10 हजार से ज्यादा लोगों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी, उन्हीं को दोबारा नियुक्ति पत्र बाँटने की बाजीगरी से नीतीश कुमार बेरोजगारों की आँख में धूल झोंक रहे हैं।

  • अब तक नहीं हुई 10 लाख लोगों को स्थायी नौकरी देने वाली कैबिनेट की बैठक
  • 9 अगस्त के पहले पूरी हुई नियुक्ति प्रक्रिया का श्रेय न ले महागठबंधन सरकार

उन्होंने कहा कि गाँधी मैदान में कभी गिलास से रुमाल और खाली बर्तन से कबूतर निकालने की बाजीगरी दिखाने वाले मजमा लगाते थे , आज वहीं नीतीश कुमार फूँक मार कर हजारों नियुक्ति पत्र निकाल दे रहे हैं।

श्री मोदी ने कहा कि बुधवार को जिन 10,459 लोगों को दरोगा-सिपाही के पद पर नियुक्ति पत्र दिये गए, उन्हें एक साल पहले जनवरी में ही संबंधित जोन के एसपी-डीआइजी नियुक्ति पत्र दे चुके हैं और उनका प्रशिक्षण भी चल रहा है। इन नियुक्तियों के लिए विज्ञापन 2019 में प्रकाशित हुआ था। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा के लोग जब बिना प्रशिक्षण पूरा किये पूरी वर्दी नहीं पहन सकते, तब नियुक्ति पत्र लेते समय वे वर्दी में कैसे दिखे? यह पहली बार हुआ।

सुशील कुमार मोदी

श्री मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार अब यूपीए सरकार के मुख्यमंत्री हैं , लेकिन सारा लोकलाज छोड़ कर वे पिछली एनडीए सरकार के समय हुई नियुक्तियों की चिट्ठी बांट रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और तेजस्वी प्रसाद यादव को उन नियुक्तियों के पत्र बाँट कर श्रेय लेने का कोई नैतिक अधिकार नहीं, जिनकी प्रक्रिया 9 अगस्त को सरकार बदलने से पहले शुरू हो चुकी थी।

श्री मोदी ने कहा कि महागठबंधन सरकार की पहली कैबिनेट में पहले दस्तखत से 10 लाख युवाओं को “स्थायी नौकरी” देने का जो वादा किया गया था, उसका समय तो अभी तक शुरू ही नहीं हुआ। क्या वे कैबिनेट की सौ बैठकों के बाद गिनती शुरू करेंगे?

मुख्यमंत्री ने राजकमल प्रकाशन के नवनिर्मित भवन का किया उद्घाटन

पटना, 13 नवम्बर 2022 । मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज राजकमल प्रकाशन के स्थापना दिवस के अवसर पर अशोक राजपथ स्थित राजकमल प्रकाशन के नवनिर्मित भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर राजकमल प्रकाशन समूह के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आप सभी इसी तरह आगे बढ़ें और तरक्की करें। छात्र जीवन से ही हम यहां आते रहे हैं। राजकमल प्रकाशन काफी लोकप्रिय रहा है और इसकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। राजकमल प्रकाशन के प्रति मेरे मन में काफी सम्मान है और रहेगा।

राजकमल प्रकाशन समूह के अध्यक्ष श्री अशोक महेश्वरी ने नवनिर्मित भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। श्री अशोक महेश्वरी ने लेखकों का एक फोटो फ्रेम और पुस्तक भेंटकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

कार्यक्रम में बिहार राज्य आपदा प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री उदयकांत मिश्रा, बिहार राज्य आपदा प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष श्री व्यास जी, राजकमल प्रकाशन समूह के अध्यक्ष श्री अशोक महेश्वरी, जिलाधिकारी श्री चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री मानवजीत सिंह ढिल्लो, संपादक, लेखक एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

ये शराब बहुत जालीम है नीतीश जी

ये शराब बड़ी जालिम चीज है,चले थे गांधी बनने और आज वही शराब नीति नीतीश कुमार के गले का फास बन गया है। जी हां, 2020 में सरकार बनने के बाद से अभी तक किसी एक विभाग की सबसे अधिक समीक्षा नीतीश कुमार द्वारा किया गया है तो वह है उत्पाद विभाग और उसी का नतीजा था कि नीतीश कुमार ने शराबबंदी कानून में संशोधन करते हुए शराब पीकर पकड़े जाने पर 2-5 हजार रुपये के बीच जुर्माना लेकर छोड़ने की बात सामने आयी और जुर्माना नहीं देने पर एक महीने की जेल हो सकती है।

संशोधन के बावजूद पुलिस जुर्माना लेने के बजाय कोर्ट में भेज देती है इस दौरान शराब पीने वाले को भी परेशानी झेलनी पड़ती है ।आंकड़ा बता रहा है कि शराब पीकर पकड़े गये अभियुक्तों में 80 प्रतिशत से अधिक गरीब और कमजोर वर्ग के लोग हैं, पैसे वाले पकड़े भी जाते हैं तो वही के वही पुलिस पैसा वसूल कर छोड़ देता है ।इस वजह से गरीब लोगों में शराब कानून को लेकर एक अलग तरह का गुस्सा पैदा होता जा रहा है ।

महिला अब शराबबंदी पर बात करना नहीं चाहती है
मोकामा और गोपालगंज विधानसभा उप चुनाव के दौरान मोकामा में कुछ ज्यादा तो समझ में नहीं आया लेकिन गोपालगंज में महिलाओं में नीतीश कुमार को लेकर वह उत्साह देखने को नहीं मिला जो पहले देखने को मिलता था। बातचीत में पता चला कि शराबबंदी कानून को लेकर महिला नीतीश से निराश है और वो अब हार मान गयी है ।

इसका असर यह देखने को मिला कि वोट देने को लेकर महिलाओं में जो उत्साह पहले रहता था उसमें कमी आयी है । चुनाव के बाद मैंने इसके लिए अलग अलग जिलों में एक हजार महिलाओं से बात किये सभी के सभी शराबबंदी के पक्ष है लेकिन समस्या यह आ रही है कि गांव गांव में डोर टू डोर शराब पहुंचाने वालों का जो सिंडिकेट खड़ा हो गया है उस सिंडिकेट में कोई उसका देवर है तो कोई जाउत है तो कोई भैसुर है मतलब पीने वाला भी और शराब पहुंचाने वाला भी एक दूसरे का रिश्तेदार ही है ।

इस वजह से महिला अब उस अंदाज में विरोध नहीं कर पाती है क्यों कि विरोध करती है तो डोर तू डोर शराब पहुंचाने वालों का परिवार ही उसके लिए आगे आकर लड़ने लगती है इस वजह से महिलाओं में शराबबंदी को लेकर जो एकजुटता देखने को मिलता था वो पूरी तौर पर हर गांव में टूट गया है।

हालात यह है कि जीविका दीदी भी अब शराब पर चर्चा करने से डरती है क्यों कि चौकीदार से लेकर थानाध्यक्ष तक शराब कारोबारी और डोर टू डोर शराब पहुंचाने वालों के साथ खड़ी रहती है । वही जो शराब पहले सौ रुपया में मिलता था वो आज तीन सौ रुपया में मिल रहा है इस वजह से महिलाओं को घर चलाने में काफी परेशानी हो रही है इससे महिला खासा निराश है और इसका असर नीतीश कुमार के छवि पर पड़ रहा है।

Nitish Kumar and Liquor Ban

वही आकड़ा पर गौर करे तो अभी तक शराबबंदी के बाद जितनी भी गिरफ्तारी हुई है उसमें सबसे अधिक संख्या पिछड़े और दलित जाति के लोगों का है। वही इस काम में गांव स्तर पर काम करने वाला भी पिछड़ा और दलित वर्ग से ही आता है इस वजह से गांव आर्थिक व्यवस्था पूरी तौर पर बदल गया है।

डोर टू डोर शराब पहुंचाने वाले के घर कि स्थिति में बड़ा बदलाव आ रहा है इसको देखते हुए रोज नये नये लोग इस धंधे में शामिल हो रहे हैं। अब हालात यह है कि डोर टू डोर शराब पहुंचाने वालो की संख्या इतनी बढ़ गयी है कि शराब कारोबारी डोर टू डोर शराब पहुंचाने का काम देने से पहले 25 से 50 हजार रुपया लेता है उसके बाद उन्हें यह काम देता है और यह पैसा वापस नहीं मिलता है ।

एक तरह से डोर टू डोर शराब पहुंचाने का लाइसेंस निर्गत करता है जिसकी जानकारी गांव के चौकीदार से लेकर थानेदार तक को रहता है अब तो मुखिया भी इस खेल में हिस्सेदार बन गया है। इस तरह गांव स्तर पर शराबबंदी कानून पूरी तरह से फेल हो गया है । वही पुलिस को दिखाने के लिए जो कार्यवाही कर रही है उसके शिकार अधिकांश गरीब ,दलित और पिछड़ा हो रहा है इस वजह से एक नयी तरह की समस्या खड़ी होने लगी है जिसका राजनीतिक नुकसान कही ना कही नीतीश को हो रहा है और यही वजह है कि इन दिनों जदयू के नेता भी शराबबंदी कानून को लेकर बोलने लगे हैंं।

नीतीश कुमार की विपक्षी एकता की मुहिम फ्लाप, किसी ने नेता नहीं माना: सुशील मोदी

सुशील कुमार मोदी – प्रेस विज्ञप्ति 11.11.2022
पटना। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार का न बिहार के बाहर कहीं प्रभाव है और न राज्य के भीतर वे अपना जनाधार बचा पाये, इसलिए विपक्षी एकता की उनकी मुहिम फ्लॉप कर गई। डेढ़ महीने में न कोई प्रमुख विपक्षी नेता उनसे मिलने आया, न वे किसी से मिलने गए।

  • बिहार में खिसका उनका लव-कुश,अतिपिछड़ा जनाधार
  • बिहार से बाहर केसीआर,केजरीवाल,अखिलेश का रुख ठंडा
  • जदयू का राजद में बिलय के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा

श्री मोदी ने कहा कि गोपालगंज और मोकामा के उपचुनाव में नीतीश कुमार अपना लव-कुश और अतिपिछड़ा वोट राजद को ट्रांसफर नहीं करा पाये। उनका आधार वोट भाजपा की तरफ खिसक गया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद न मल्लिकार्जुन खडगे ने और न भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी ने ही नीतीश कुमार को आमंत्रित किया।

श्री मोदी ने कहा कि विपक्षी एकता के नाम पर केसीआर बिहार आए थे, लेकिन नीतीश कुमार के साथ बात नहीं बनी। अब उन्होंने अपनी पार्टी को राष्ट्रीय बना कर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी से हाथ मिला लिया।

Sushil_Modi

उन्होंने कहा कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और केजरीवाल की पार्टी को एक साथ लाने में नीतीश कुमार कोई भूमिका नहीं निभा सके। दोनों जगह दोनों विपक्षी दल एक-दूसरे के खिलाफ भी लड़ रहे हैं।

श्री मोदी ने कहा कि जब नीतीश कुमार को कोई नेता मानने को तैयार नहीं, तब विपक्षी एकता के नाम पर जदयू का राजद में विलय कराने के अलावा उनके पास कोई रास्ता नहीं है।

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों दिल्ली में केजरीवाल, चौटाला और अखिलेश यादव से नीतीश कुमार के मिलने का कोई फालोअप नहीं हुआ।

श्री मोदी ने कहा कि केजरीवाल ने कांग्रेस के साथ खड़ा होना नामंजूर कर दिया और आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में घिरे ओम प्रकाश चौटाला ने चुप्पी साध ली।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को भरोसेमंद दोस्त भाजपा का साथ छोड़ने के लिए पछताना पड़ेगा।

भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री स्व0 मौलाना अबुल कलाम आजाद के जन्मदिवस पर आयोजित शिक्षा दिवस कार्यक्रम का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

पटना, 11 नवम्बर 2022। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री स्व0 मौलाना अबुल कलाम आजाद के जन्मदिवस पर आयोजित शिक्षा दिवस कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सबको मालूम है कि आज शिक्षा दिवस के अवसर पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। हमलोगों ने वर्ष 2007 में स्व0 मौलाना अबुल कलाम आजाद जी के जन्मदिन के अवसर पर शिक्षा दिवस मनाने की शुरूआत बिहार से की। जब राज्य में हमलोगों ने इसकी शुरुआत की तो उसके बाद केंद्र सरकार से भी हमलोगों ने अनुरोध किया कि इसे शुरु किया जाए। उस समय के मानव संसाधन मंत्री अर्जुन सिंह ने इसे स्वीकार किया और वर्ष 2008 से पूरे देश में इनके जन्मदिन को शिक्षा दिवस के रुप में मनाया जाने लगा ।

nitishkumar

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के दौरान स्व० मौलाना अबुल कलाम आजाद जी की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण थी। समाज में आपसी एकता को बनाए रखने में उनका योगदान था। वे हिंदुस्तान और पाकिस्तान बंटवारा के खिलाफ थे। उस समय जो माहौल पैदा हो रहा था उसमें वे हिंदू-मुस्लिम एकता के लिए काम करते रहे। गांधी जी भी हिन्दु-मुस्लिम एकता के लिये काम कर रहे थे लेकिन उनकी हत्या कर दी गई। देश की आजादी के बाद जब सरकार बनी तो मौलाना अबुल कलाम आजाद जी को देश का प्रथम शिक्षा मंत्री बनाया गया । शिक्षा के क्षेत्र में जितना काम हुआ है सब उन्हीं की देन है। देश को एकजुट करने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के विकास के लिये कई कदम उठाये गये। शिक्षकों की बहाली की गयी, नये-नये संस्थानों की स्थापना की गयी। कॉलेज और यूनिवर्सिटी बनाये गये। मुझे प्रसन्नता हो रही है कि आज यहां इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लड़कियां मौजूद हैं।

पोशाक योजना, साईकिल योजना की शुरुआत कर लड़कियों को पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। बड़ी संख्या में लड़कियां स्कूल जाने लगीं और आज लड़कों के बराबर लड़कियां मैट्रिक की परीक्षा में शामिल हो रही हैं। सरकार में आने के बाद जब हमने अध्ययन कराया तो पता चला कि साढ़े 12 प्रतिशत बच्चे और बच्चियां स्कूल नहीं जाते हैं। मुस्लिम समुदाय और महादलित समुदाय के बच्चे इसमें सबसे ज्यादा थे, उसके बाद इनके लिए पढ़ने का इंतजाम हमलोगों ने कराया। अब 0.5 प्रतिशत से भी कम बच्चे-बच्चियां स्कूल से बाहर हैं लेकिन हमारा लक्ष्य है कि सभी पढ़ें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक सर्वे से जानकारी मिली कि पति-पत्नी में अगर पत्नी मैट्रिक पास है तो देश का प्रजनन दर 2 और बिहार का प्रजनन दर भी 2 है लेकिन पति-पत्नी में अगर पत्नी इंटर पास है तो देश का प्रजनन दर 1.7 और बिहार का 1.6 है। वर्ष 2011-12 में बिहार का प्रजनन दर 4.3 था जो घटकर आज 2.9 पर आ गया है। लड़कियाँ पढ़ेंगी तो राज्य का प्रजनन दर 2.9 से घटकर 2 पर आ जायेगा। लड़कियों को शिक्षित करने के लिये कई इंतजाम किये गये हैं।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अन्तर्गत जन्म से स्नातक तक हर लड़की को पढ़ने के लिये 54 हजार 100 रुपये दिया जाता था लेकिन उसको बढ़ाकर 94 हजार 100 रूपये कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हम तो एक पिछड़ा राज्य हैं लेकिन राज्य में विकास के कई काम किये जा रहे हैं। हर घर तक पक्की गली नाली का निर्माण, शौचालय का निर्माण, हर घर नल का जल पहुंचाने का काम किया गया। हम आप शिक्षकों से कहेंगे कि आपलोग स्कूल जायें और बच्चों को ठीक से पढ़ायें। जो शिक्षक स्कूल में नहीं पढ़ाते हैं उन पर कार्रवाई करें। अभी सबसे अधिक खर्च शिक्षा पर किया जा रहा है। बजट का 21 प्रतिशत तक पढ़ाई पर खर्च हो रहा है।

हमलोग 25 प्रतिशत तक शिक्षा पर खर्च करेंगे। हमलोगों ने लड़कियों के पढ़ने के लिए पूरी व्यवस्था कर दी है। इंजीनियरिंग, मेडिकल के क्षेत्रों में लड़कियों के लिये एक तिहाई सीट आरक्षित कर दिया गया है। लड़कियां पढ़ेंगी तो प्रजनन दर कम होगा और अपने बच्चों को भी शिक्षित कर पाएंगी। स्कूलों में तीन से आठ वर्ग के बच्चों के लिये ‘बापू की पाती’ तथा 9 से 12 वर्ग के बच्चों के लिये ‘एक था मोहन’ पुस्तक बच्चों को पढ़ाया जा रहा है ताकि बापू के बारे में बच्चे-बच्चियां ठीक से जान सकें। जिस प्रकार बापू के बारे में बच्चों को पढ़ाया जा रहा है उसी प्रकार उसी प्रकार मौलाना आजाद की कहानी भी बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। कभी-कभी देश में लोग झगड़ा पैदा करना चाहते हैं। जब आप बापू और मौलाना आजाद के बारे में लोग जानेंगे तो आपस में प्रेम और भाईचारे का माहौल रहेगा।

nitishkumar

हमने कहा था बिहार में आई0आई0टी0 बनना चाहिए और उस समय के मानव संसाधन मंत्री अर्जुन सिंह ने इस पर काम कराया और उसके लिए हमलोगों ने जमीन उपलब्ध कराया था। श्रद्धेय अटल जी की सरकार में हम मंत्री थे उस वक्त हमने एन0आई0टी0 के लिये उस समय के मानव संसाधन मंत्री श्री मुरली मनोहर जोशी जी से कहा था और उन्होंने इसे स्वीकार किया था। उन्होंने कहा कि सब चीज लोग भूलते जा रहे हैं, नई टेक्नोलॉजी के माध्यम से भी सभी चीजों की जानकारी नई पीढ़ी को मिले। नई टेक्नोलॉजी के माध्यम से भी बिहार में किये गये कामों को लोग जानेंगे, आजादी की बातों को भी लोग जानेंगे। सबको एक दूसरे के साथ मिलकर चलना चाहिए। आपस में मिल्लत के साथ रहना चाहिए। आपस में प्रेम और भाईचारे का भाव रखें। पुनः मैं स्व० मौलाना अबुल कलाम आजाद जी के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।

कार्यक्रम की शुरुआत के पूर्व मुख्यमंत्री ने भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री स्व० मौलाना अबुल कलाम आजाद जी के जीवन पर आधारित पुस्तकों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री स्व० मौलाना अबुल कलाम आजाद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को स्कूल की छात्रा ने हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया तथा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री दीपक कुमार ने मुख्यमंत्री को पुस्तकों का सेट भेंटकर उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ‘बेस्ट प्लस ऐप’ का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने डी०बी०टी० के माध्यम से वर्ष 2022-23 के लिए छात्र-छात्राओं के प्रोत्साहन राशि का हस्तांतरण किया। मुख्यमंत्री ने बिहार स्वच्छ विद्यालय 2022-23 पुरस्कार पोर्टल का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ‘बिहार स्वच्छ विद्यालय 2022-23 पुरस्कार’ मार्गदर्शिका का भी विमोचन किया। डॉ० मनेन्द्र कुमार और डॉ० रेखा कुमारी द्वारा लिखित पुस्तक ‘दे बेसिक्स ऑफ एनिमल बिहेवियर का लोकार्पण मुख्यमंत्री ने किया। बैगलेस सुरक्षित शनिवार मार्गदर्शिका का भी मुख्यमंत्री ने विमोचन किया। कार्यक्रम में ‘बैगलेस सुरक्षित शनिवार पर आधारित एक लघु फिल्म तथा ‘अभिभावक – शिक्षक संगोष्ठी, 20 अक्टूबर 2022 पर आधारित एक लघु फिल्म प्रदर्शित की गई।

nitishkumar

कार्यक्रम को वित्त, वाणिज्य कर तथा संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, शिक्षा मंत्री प्रो० चंद्रशेखर, विकास आयुक्त श्री विवेक कुमार सिंह, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री दीपक कुमार सिंह, प्रसिद्ध पत्रकार श्री दारेन शाहिदी ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद श्रीमती कुमुद वर्मा, वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव सह मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, पटना विश्वविद्यालय के कुलपति श्री गिरीश कुमार चौधरी, नालंदा खुला विश्वविद्यालय के कुलपति श्री के०सी० सिन्हा, शिक्षा विभाग के सचिव श्री असंगवा चुवा आओ, माध्यमिक शिक्षा के निदेशक श्री मनोज कुमार, उच्च शिक्षा के निदेशक डॉ० रेखा कुमारी, बिहार राज्य शिक्षा बोर्ड एवं प्रशिक्षण के निदेशक श्री संजय आर्य, प्राथमिक शिक्षा के निदेशक श्री रवि प्रकाश, शिक्षा विभाग के विशेष सचिव श्री सतीश चंद्र झा सहित अन्य पदाधिकारीगण, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थीं ।

Bihar Weather Update: बिहार में ठंड का मौसम अब असर दिखाने लगा है; 14 नवंबर से पारा और तेजी से गिरने के आसार है

बिहार में ठंड का मौसम अब असर दिखाने लगा है। गया, बेगूसराय, मोतिहारी समेत राज्य के 14 शहरों में सर्दी बढ़ गई है। 14 नवंबर से पारा और तेजी से गिरने के आसार हैं।

fogy weather

हालांकि राजधानी पटना में अभी ठंड का असर कम है। गया राज्य का सबसे ठंडा शहर है। यहां रात का पारा 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है।

नीतीश कुमार की जिद के कारण टले निकाय चुनाव, शहरी विकास ठप – सुशील मोदी

सुशील कुमार मोदी – प्रेस विज्ञप्ति 10.11.2022
पटना । पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार की जिद के कारण निकाय चुनाव टल गए, जिससे अतिपिछड़ा वर्ग के सैकड़ों लोग मेयर-डिप्टी मेयर बनने से वंचित रह गए।

  • चुनाव की तारीख, आचार संहिता और नामांकन को लेकर स्पष्ट घोषणा करे सरकार
  • आरक्षण देने के लिए पहले आयोग बनाया होता तो नहीं होती फजीहत

श्री मोदी ने कहा कि हाई कोर्ट के फैसले के बाद भले ही सरकार झुकी और अतिपिछड़ों को राजनीतिक आरक्षण देने के लिए अतिपिछड़ा वर्ग आयोग को पुनर्जीवित कर दिया गया, लेकिन अभी तय नहीं कि कब आयोग की रिपोर्ट आयेगी और चुनाव कब होंगे?

उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव जब भी होंगे, तब फिर से नामांकन करना होगा या पहले के नामांकन ही मान्य होंगे, यह भी स्पष्ट नहीं है।
श्री मोदी ने कहा कि निकाय चुनाव टल गए, लेकिन आचार-संहिता लागू है, इसलिए पूरे राज्य में शहरी विकास का कोई नया काम नहीं हो रहा है।

उन्होंने कहा कि इन सारी बातों के लिए नीतीश कुमार जिम्मेदार हैं।

श्री मोदी ने कहा कि सरकार चुनाव की तारीख के बारे में स्पष्ट घोषणा करे, ताकि ऊहापोह की स्थिति समाप्त हो।

Sushil Modi

उन्होंने कहा कि जब महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में निकाय चुनाव पर रोक लगने का हवाला देकर एजी और राज्य निर्वाचन आयोग ने अतिपिछड़ों को आरक्षण देने के लिए विशेष आयोग बनाने और उसकी रिपोर्ट के अनुसार निकाय चुनाव कराने का मंतव्य दिया, तब नीतीश कुमार ने किसी की एक न सुनी।

श्री मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री के राजहठ के कारण अतंत: निकाय चुनाव पर रोक लगी और करना वही पड़ा, जो पहले
किया जा सकता था। इसका खामियाजा अतिपिछड़ों को उठाना पड़ा।

बहन के दिलेरी से बच गई भाई की जान, जमीन के विवाद में भाई की हत्या करना चाहता था एक युवक

जहानाबाद । जहानाबाद जिले के कल्पा ओपी क्षेत्र के खेदरपुरा में जमीन विवाद को लेकर झड़प हो गई। जिसमें एक लड़की ने दिलेरी दिखाते हुए पिस्टल लेकर आए एक युवक से पिस्टल छीन ली। लडकी के जांबाजी के चर्चे आम हो रहे हैं।

दरअसल जमीन विवाद को लेकर समझौता के लिए दोनों पक्ष के लोग धुरिया गांव में जुटे थे। तभी एक पक्ष के तरफ से आए रामबाबू सिंह ने पिस्टल निकाल दी। मारपीट शुरू हुआ लेकिन इसी बीच रूपम ने रामबाबू के पास से पिस्टल छीन ली।

दरअसल पांच कट्ठा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद के निपटारे के लिए दोनों पक्ष के लोग खेत में पहुंचे थे। जहां मारपीट शुरू हो गई। रूपम के पिता ने बताया कि 50 साल पहले जमीन का बंटवारा हुआ था हमारे हिस्से में जो जमीन आई थी उसमें 5 कट्ठा जमीन पर रामबाबू सिंह कब्जा जमाना चाहता था। किसी और से उसने जमीन को अपनी पत्नी के नाम लिखवा लिया।

brothermurder

अब खेत में पिलर गाना चाहता था जिसको लेकर हम लोगों ने विरोध किया। अभी बातचीत चल ही रही थी कि रामबाबू ने पिस्टल निकाल लिया, लेकिन उनकी बेटी रूपम ने जांबा जी दिखाते हुए युवक के पॉकेट से पिस्टल छीन लिया।

देसी पिस्टल के साथ ही 5 गोलियां भी बरामद की गई है जिसके बाद कल्पा ओपी की पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बक्सर में सनातन संस्कृति समागम, अंतर्राष्ट्रीय धर्म सम्मेलन में पहुंचे मोहन भागवत

बक्सर । बक्सर में श्री राम कर्म भूमि न्यास के बैनर तले बक्सर के अहिरौली गांव में सनातन संस्कृति समागम के तहत आज अंतर्राष्ट्रीय धर्म सम्मेलन का आयोजन किया गया है, जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे हुए हैं।

15 नवंबर तक चलने वाले इस समागम में भाजपा शासित 9 राज्यों के सीएम और उप मुख्यमंत्री राज्यपाल और उपराज्यपाल तथा कई केंद्रीय मंत्री अलग-अलग तिथियों को आएंगे।

इस समागम के आयोजन करता श्री राम कर्म भूमि न्यास सिद्धाश्रम के प्रमुख कार्यकर्ता केंद्रीय मंत्री व बक्सर सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य हर भारतीयों के मन में प्रभु श्रीराम के चरित्र को मन मंदिर में स्थापित करना और बक्सर के संस्कृति व आध्यात्मिक महत्व को विश्व पटल पर स्थापित करना है।

होटल में आपत्तिजनक अवस्था में मिले 5 लड़के और 5 लड़कियां, एक बड़े नेता का है होटल

कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के पुसौली के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे एक होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने दुर्गावती के पूर्व प्रखंड प्रमुख के होटल से 5 जोड़ी लड़के और लड़कियों को हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिए गए लड़कों के वाहन को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। इसके आलावा पुलिस बलों ने होटल से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए हैं। इधर,पुलिस की इस कार्रवाई को देखते हुए होटल का संचालक और मैनेजर दोनों फरार हो गया।

पुलिस इन दोनों लोगों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।कैमुर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 2 के किनारे पुसौली के पास आदित्य होटल नामक प्रतिष्ठान है। जहां पर खाने और ठहरने का व्यवस्था मिलता है। लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे होने के कारण शहर से थोड़ी दूरी पर होने के कारण यहां पर सेक्स रैकेट पिछले एक सालों से चलता आ रहा था। जिसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जब होटल में छापामारी किया तो होटल के अंदर बने कमरे से काफी आपत्तिजनक सामान की बरामदगी हुई और कमरे में 5 जोड़ी लड़के और लड़कियां आपत्तिजनक हालत में बरामद हुए। जिसे पुलिस ने पांचों को हिरासत में ले लिया है । सभी के परिजनों को सूचना देते आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि, कैमूर जिले से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो दिल्ली से कोलकाता को जोड़ता है। जिसको लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे कई होटल और रेस्टुरेंट बिना लाइसेंस के भी संचालित हो रहे हैं। इसी तरह का एक होटल आदित्य भी था। यहां पर रहने और खाने का भी प्रबंध था । शहर से दूर होने के कारण और सड़क किनारे एकांत जगह पर होने के कारण होटल मालिक और होटल मैनेजर द्वारा पैसे की लालच में होटल को सेक्स रैकेट की आड़ में झोंक दिया गया। जिसकी सुचना पुलिस टीम को मिली और उनके द्वारा छापेमारी की गई। इस मामले को लेकर मोहनिया थाना प्रभारी द्वारा दुर्गावती के पूर्व प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र गुप्ता जो वर्तमान में आदित्य होटल के मालिक हैं और उनके मैनेजर पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।

होटल के बगल खेती करने वाले लोग बताते हैं यह होटल पिछले एक साल से संचालित है। यहां पर अक्सर लड़के और लड़कियों का झुंड देखा जाता है । इस होटल में एक घंटे के लिए 600 से ₹700 की उगाही किया जाता था। जिससे होटल कि अच्छी कमाई हो रही थी। हम लोगों को बगल में होने के कारण काफी परेशानी होता था लेकिन फिर भी हम लोग कुछ कह नहीं पाते थे। आज पुलिस कार्रवाई हुआ है जरूरी है ऐसे लोगों पर लगाम लगाने की।

इधर, इस घटना की जानकारी देते हुए मोहनिया थाना के एएसआई ने बताया कि पुलिस को वरीय पदाधिकारियों से सूचना मिला था कि मोहनिया थाना क्षेत्र के पुसौली के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे अवस्थित आदित्य रेस्टोरेंट में अनैतिक कार्य हो रहा है। सूचना के सत्यापन को लेकर जब यहां पहुंचा गया तो यहां के उपलब्ध कमरे में 5 जोड़ी लड़के और लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया है । कमरे से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुए हैं। सभी को हिरासत में लेकर उनके परिजनों को सूचना देते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। इन लोगों द्वारा होटल के बाहर खड़े किए गए वाहनों को भी जप्त कर लिया गया है। पुलिस की छापामारी देख होटल का मालिक और मैनेजर दोनों फरार हो गया है।

इन दोनों के विरुद्ध नामजद मोहनिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

उपचुनावों में नीतीश नहीं बचा पाए आधार वोट, लोकप्रियता घटी : सुशील कुमार मोदी

पटना। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा
दो उपचुनावों के परिणाम से साफ है कि जनता ने सात दलों की महागठबंधन सरकार को नकार दिया और नीतीश कुमार अपना आधार वोट भी नहीं बचा पाए।

  • जनता ने सात दलों के महागठबंधन को नकारा
  • मोकामा में भाजपा ने दी कड़ी टक्कर, गोपालगंज में बचाया अतिपिछड़ा आधार वोट

श्री मोदी ने कहा कि गोपालगंज में भाजपा अपने आधार वोट को एकजुट रखकर विजयी रही। उधर मोकामा में पार्टी का 63 हजार से ज्यादा वोट पाना और आतंक के पर्याय छोटे सरकार (अनंत सिंह) की पत्नी (राजद प्रत्याशी) को कड़ी टक्कर देना बड़ी बात है।

उन्होंने कहा कि मोकामा की जीत महागठबंधन की जीत नहीं, बल्कि छोटे सरकार की जीत है।

Sushil Modi

श्री मोदी ने कहा कि छोटे सरकार पार्टी बदल-बदल कर जीतते रहे, लेकिन इस बार तेजस्वी प्रसाद यादव और ललन सिंह के हेलीकाप्टर उतारने के बाद भी उनके प्रत्याशी की जीत का अंतर आधा हो गया।

उन्होंने कहा कि जदयू के राजद से फिर हाथ मिलाने के कारण नीतीश कुमार का लव-कुश और अतिपिछड़ा
वोट खिसक कर भाजपा के साथ आ गया। वे वोट ट्रांसफर करने की क्षमता खो चुके हैं।

रंगारंग कार्यक्रम के साथ विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेले का आगाज, डिप्टी सीएम ने किया उद्घाटन

सोनपुर । सोनपुर में विश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र मेला का शानदार आगाज किया गया। जिसका उदघाटन बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस दौरान राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश के अलावे स्थानिए सांसद राजीव प्रताप रूढ़ि सहित मंत्री आलोक मेहता के अलावा कई विधायक भी मौजूद रहें। उदघाटन के साथ 32 दिवसीय विश्वप्रसिद्ध सोनपुर मेले का शुभारंभ हो गया।

हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला के उद्घाटन अवसर पर मुख्य सांस्कृतिक पंडाल में उप मुख्यमंत्री व अन्य विशिष्ट अतिथियों को मंच पर पुष्प गुच्छ स्मृति चिन्ह व शॉल देकर सम्मानित किया गया। जिसके बाद डिप्टी सीएम ने सारण द्वारा निर्मित मेला एप का लोकार्पण किया।

उदघाटन कार्यक्रम के बाद रात दस बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसमें बिहार गौरव गान, प्राची पल्लवी साहू द्वारा नृत्य और ऋचा शर्मा, पार्श्व गायिका द्वारा गायन होगा.गौरतलब हो कि सोनपुर मेला में कुल 2136 स्टाल लगाए गए हैं मेले में हर विभागों के अलावा दैनिक उपयोग के सामान भी मिलेंगे.यह मेला 7 सितंबर तक चलेगा।

गोपालगंज उपचुनाव पर भाजपा की जीत बरकरार; कुसुम देवी की 1794 वोट से हुई जीत

गोपालगंज-उपचुनाव अपडेट। मतगणना शुरू 24th राउंड तक आरजेडी प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता को 68259 मिला वोट मिला।

बीजेपी प्रत्याशी कुसुम देवी को 70053 वोट मिला। 1794 वोट से बीजेपी की हुई जीत।

Bjp

मोकामा से राजद चुनाव जीता।

जहानाबाद में शराब कारोबारियों और शराबी ऊपर फिर चला उत्पाद विभाग का डंडा, एक साथ 44 गिरफ्तार

बिहार में जारी शराबबंदी के बावजूद रोजाना सैकड़ों की संख्या में शराबी गिरफ्तार हो रहे हैं। जहानाबाद जिले में देर रात से सुबह तक चलाए गए विशेष अभियान में 37 शराबी ओर 7 शराब तस्कर को उत्पाद विभाग की विशेष टीम ने गिरफ्तार किया है।

जहानाबाद और अरवल की संयुक्त टीम ने विशेष अभियान चलाकर जिले के विभिन्न जगहों पर 50- 50 की संख्या में विभक्त होकर विशेष अभियान चलाया जिसमें 37 शराबी और 7 शराब तस्करों को विभिन्न जगहों से गिरफ्तार किया गया है। शराब बेचने वाले जिन को गिरफ्तार किया गया है उनमें 3 महिलाएं भी शामिल है। जिन्हें बसों में भरकर उत्पाद विभाग के कार्यालय लाया गया। जहां उन्हें फाइन लेकर छोड़ने की कवायद शुरू हो गई है।

वहीं उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

81 साल की उम्र में मैनेजर पांडेय ने दुनिया को कहा अलविदा, हिंदी में आलोचक के लिए मिली थी ख्याति

हिंदी के आलोचक रहे प्रोफेसर मैनेजर पांडेय का निधन हो गया है। वह नई दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में लंबे समय तक पढ़ाते रहे. बिहार के गोपालगंज के रहने वाले थे।

manager pandey1

मैनेजर पांडेय को साहित्य में योगदान के लिए दिनकर राष्ट्रीय सम्मान, गोकुल चंद आलोचना पुरस्कार, सुब्रमण्यन भारती पुरस्कार और साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया था।प्रोफेसर मैनेजर पांडेय को आलोचना के क्षेत्र में शानदार योगदान के लिए जाना जाता है. उन्होंने शब्द और कर्म, साहित्य और इतिहास-दृष्ठि, साहित्य के समाजशास्त्र की भूमिका, भक्ति आंदोलन और सूरदास का काव्य, अनभै सांचा, आलोचना की सामाजिकता और संकेट के बावजूद जैसी आलोचनाएं लिखीं। इसके अलावा, साक्षात्कार विधा में मैनेजर पांडेय ने ‘मैं भी मुंह में जबान रखता हूं’ और ‘मेरे साक्षात्कार’ जैसी रचनाएं कीं।


जेएनएयू में प्रोफेसर थे मैनेजेर पांडेय
बिहार के गोपालगंज जिले के लोहटी गांव में पैदा हुए मैनेजर पांडेय ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की. वह जेएनएयू के भारतीय भाषा केंद्र में हिंदी के प्रोफेसर थे. वह भारतीय भाषा केंद्र के अध्यक्ष भी बने. इसके अलावा, उन्होंने बरेली कॉलेज, बरेली और जोधपुर विश्वविद्यालय में भी प्राध्यापक रहे।

साहित्य के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कई पुस्तकें भी संपादित कीं. तमाम गोष्ठियों में अपने व्याख्यानों, गेस्ट लेक्चर और लेखों के लिए प्रोफेसर मैनेजर पांडेय को जाना जाता है. उन्हें दिल्ली की हिंदी अकादमी की ओर से ‘शलाका सम्मान’ से भी सम्मानित किया गया था।

मोकामा विधानसभा उपचुनाव में महागठबंधन प्रत्याशी नीलम देवी की जीत

बिहार की दो सीटों के लिए हुए उपचुनाव में मोकामा सीट के नतीजे आ गए हैं. बिहार की हॉट सीट कहे जाने वाले मोकामा विधानसभा क्षेत्र से बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने चुनाव जीत लिया है. हालांकि इसका औपचारिक ऐलान शेष है. नीलम देवी मोकामा से महागठबंधन के तहत राजद की उम्मीदवार थीं. उन्होंने बीजेपी की महिला प्रत्याशी सोनम देवी को 16752 मतों से हराया है।

उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक मतगणना में नीलम देवी को 73893 वोट मिले जबकि उनकी प्रतिद्वंदी रही बीजेपी की सोनम देवी को 57141 वोट मिले. सोनम देवी मोकामा के ही एक अन्य बाहुबली ललन सिंह की पत्नी हैं. दरअसल चुनाव होने से पहले ही माना जा रहा था कि अपने पति अनंत सिंह की सीट से उनकी पत्नी नीलम देवी जीत का सिलसिला बरकरार रहेंगी लेकिन इस बीच बीजेपी ने एक अन्य बाहुबली ललन सिंह की पत्नी सोनम सिंह को चुनावी मैदान में उतारकर कड़ी टक्कर देने की कोशिश की।

रविवार को हो रही मतों की गनिती में शुरू से ही मोकामा के चुनाव परिणाम में अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी बढ़त लेकर चलती रहीं और अंतिम राउंड की जो गिनती हुई उसमें उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी सोनम देवी को करीब 17 हज़ार मतों से हराकर मोकामा सीट पर फिर से कब्जा जमा लिया है।

गया में महिला को डायन का आरोप लगाकर घर मे जिंदा जलाया, पुलिस पर भी किया रोड़ेबाजी

गया जिले के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र मैगरा थाना क्षेत्र के पंचवा गांव में महिला को डायन का आरोप लगाकर घर में ही जिंदा जला दिया जहां महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

मृतक महिला की पहचान अर्जुन दास के 45 वर्षीय पत्नी हेमंती देवी के रूप में हुई है दरअसल विवाद का कारण बताया जा रहा है कि गांव के ही चंद्रदेव मांझी के पुत्र की बीमारी के कारण हो गई थी। जिसका आरोप हेमंती देवी पर डायन का आरोप लगाया था।

हालांकि इसको लेकर पंचायती भी हुई लेकिन चंद्रदेव मांझी नहीं माने और आज शाम में है अपने कुछ लोगों के साथ मिलकर घर पर धावा बोल दिया और सामानों को जला दिया जबकि घर में रही महिला हेमंती देवी को भी जला दिया।

वही घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी पहुँचि लेकिन आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर भी पत्थरबाजी शुरू कर दी,हालांकि किसी की हताहत की खबर नही है, जिसके बाद भारी संख्या में इमामगंज डीएसपी मनोज राम के नेतृत्व में पहुंची तब मामले को शांत कराया गया।

वही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया गया, वहीं आरोपियों को पकड़ने के लिए भी धरपकड़ की जा रही है।

तीन दिन पहले अपहृत आभूषण कारोबारी की हत्या, गड्ढे से बरामद हुआ शव

आरा से तीन दिनों पहले अपहृत आभूषण कारोबारी की अपहर्ताओं ने हत्या कर दी थी.अवहृत कारोबारी का शव आज तीन दिनों बाद एक पानी भरे गड्ढे से पुलिस ने बरामद किया है.

कारोबारी का शव बरामद होने की ख़बर मिलते ही मौके पर आरा एएसपी हिमांशु,जगदीशपुर एसडीपीओ,FSL की टीम सहित भारी संख्या में पुलिस पहुंच गई और शव को पानी भरे गड्ढे से बाहर निकाला.वहीं सूचना पर घटनसाथल पर पहुंचे कारोबारी के परिजनों ने शव की शिनाख्त अपहृत कारोबारी डॉ0हरिजी गुप्ता के रूप में की.इधर कारोबारी हरिजी गुप्ता की हत्या और शव बरामदगी की ख़बर मिलते ही जिले के आभूषण कारोबारियों और व्यवसाइयों के बीच खलबली मच गई.

फिलहाल पुलिस ने कारोबारी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया है जहां डॉक्टरों की टीम शव का पोस्टमार्टम करेगी. इधर इन सबके बीच आरा एएसपी हिमांशु ने भी आभूषण कारोबारी का अपहरण कर उनकी हत्या किए जाने की पुष्टि करते हुए जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिए जाने की बात कही है. वहीं इस सनसनीखेज वारदात के बाद से मृत आभूषण कारोबारी के परिजन कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे हैं.

बता दें कि 2 नवंबर की शाम से ही आरा के आभूषण कारोबारी और पेशे से वकील डॉ हरिजी गुप्ता आरा-पटना बायपास के बलुआही स्थित अपने मार्केट से लौटने के दौरान लापता हो गए थे.परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की जिसके बाद उनकी बाइक लावारिस हालत में आरा-पटना बायपास स्थित बलुआही मार्केट से थोड़ी दूर मिली थी.परिजनों ने इस मामले में बलुआही मार्केट के कुछ किरायेदारों सहित 5 लोगों पर नामजद केस दर्ज कराया था.

पुलिस इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार और 10 लोगों को हिरासत में लेते हुए अनुसंधान में जुटी थी.वहीं भोजपुर पुलिस की 4 टीमें भोजपुर,बक्सर और यूपी के सीमावर्ती इलाकों में छानबीन कर रही थी जिसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को बक्सर से एक एसयूवी गाड़ी भी बरामद की थी जिसका कनेक्शन आभूषण कारोबारी अपहरण कांड में सामने नजर आने के बाद पुलिस ने अपनी तफ्तीश आगे बढ़ाई और आज आरा-बक्सर NH पर शाहपुर के रानीसागर के पास हाईवे पुल के नीचे पानी भरे गड्ढे से बरामद कर लिया.

बेटी की सगाई के लिए पैरोल पर बाहर आया आनंद मोहन, जी कृष्णैया हत्याकांड में काट रहे सजा

गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी कृष्णैया हत्याकांड में सजायाफ्ता पूर्व सांसद आनंद मोहन को शुक्रवार को जेल से बाहर आ गए। आनंद मोहन 15 दिनों के पेरोल पर जेल से बाहर आए हैं।

आनंद मोहन की बेटी की सगाई है और मां की खराब तबीयत को देखते हुए उन्हें पहली बार 15 दिनों का पेरोल मिला है। आनंद मोहन के स्वागत के लिए पिछले तीन दिनों से उनके समर्थक जेल के बाहर जमे हुए थे। बीते बुधवार को ही उन्हें जेल से बाहर आना था लेकिन कागजातों की कमी के कारण शुक्रवार को 15 दिनों के पेरोल पर आनंद मोहन जेल से बाहर आ गए।

सहरसा जेल के बाहर आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद भी मौजूद थीं। जेल से बाहर आने पर समर्थकों ने आनंद मोहन का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। बड़ी संख्या में समर्थक सुबह से ही जेल के बाहर मौजूद थे। जैसे ही आनंद मोहन जेल से बाहर आए समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी।

जेल से बाहर आने के बाद आनंद मोहन ने कहा कि जो हुआ अच्छा हुआ, जो हो रहा अच्छा हो रहा है और जो होगा वह भी अच्छा होगा। उन्‍होंने कहा कि शुभ काम के लिए वे जेल से बाहर आए हैं।

गौरतलब है कि गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी कृष्णय्या हत्याकांड मामले में आनंद मोहन उम्र कैद की सजा काट रहे हैं। अब आनंद मोहन 15 दिनों के पैरोल पर जेल से बाहर आ गए हैं। आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद और उनके बेटे चेतन आनंद फिलहाल आरजेडी में है। चेतन आनंद आरजेडी के विधायक हैं। आनंद मोहन लंबे अरसे से जेल में बंद है और उनको रिहा करने की मांग समर्थकों की तरफ से लगातार उठती रही है।

बता दें कि साल 1994 में मुजफ्फरपुर में आनंद मोहन उस प्रोसेशन में शामिल थे, जिसमें छोटन शुक्ला की शव यात्रा निकाली गई थी। इस यात्रा के दौरान गोपालगंज के तत्कालीन की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में वे दोषी करार दिए गए और उन्हें उम्र कैद की सजा हुई थी। इस सब के बावजूद फिलहाल वे केवल पैरोल पर ही बाहर आए हैं। आनंद मोहन के जेल से बाहर आने पर उनके विधायक बेटे चेतन आनंद ने ट्वीट कर लिखा है कि ‘आज खुशी के आंसू थम नहीं रहे । इन्तजार उस दिन का भी जब आप पूरी तरह से हमारे बीच आ जाएं’।

जहानाबाद दौरे पर पहुंचे अति पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष नवीन आर्य, सामाजिक और आर्थिक स्थिति की ली जानकारी

अति पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष डॉ. नवीन आर्य आरक्षण को लेकर सामाजिक,आर्थिक और आर्थिक स्थिति की जमीनी जानकारी हासिल करने जहानाबाद पहुंचे। कलेक्ट्रिएट में अध्यक्ष ने डीएम और अधिकारियों की मौजूदगी में स्थानीय राजनैतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक कर विचार विमर्श किया। इस दौरान सामाजिक,आर्थिक एवं शैक्षणिक स्थिति के बारे में जानकारी हासिल की।

डीएम रिची पांडेय, एसडीओ मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारियों से सरकारी आंकड़ों की जानकारी ली। इस दौरान नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कुमार रितिक भी मौजूद रहे, जिनसे विस्तारित क्षेत्र, पिछड़ा वर्ग की आबादी और उनके सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक स्थिति के बारे में जानकारी ली। इसके बाद आयोग के अध्यक्ष ने नगरपरिषद मलहचक वॉर्ड 19 का दौरा किया ।

बताया गया कि इस मुहल्ले में अतिपिछड़ा वर्ग के लोग बहुतायत में निवास करते हैं। अध्यक्ष ने खास कर अतिपिछड़ा वर्ग के लोगों के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षिणक स्थिति एवं आरक्षण के संबंध में विस्तृत चर्चा की। संबंधित क्षेत्रों की सरकारी रिपोर्ट भी ली।

जहानाबाद में राम-लक्ष्मण और माता जानकी की अष्टधातु की प्रतिमा चोरी, लाखों रुपए में है कीमत

जहानाबाद में एक मंदिर से भगवान की मूर्ति चोरी हो गई। भगवान राम-जानकी और लक्ष्मण की अष्टधातु से बनी मूर्ति थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

दरअसल जिले के भेलावर ओपी क्षेत्र क्षेत्र के इमलिया गांव में पुराने रघुनाथ कुंज मंदिर से चोरों ने अष्टधातु की राम जानकी की मूर्ति चोरी कर ली है इस मंदिर के पुजारी जगत नारायण शर्मा ने बताया कि गुरुवार की शाम भगवान की पूजा अर्चना कर मंदिर के गेट में ताला लगा कर हम अपने घर चले गए। उन्होंने बताया कि आज जब सुबह पूजा करने के लिए मंदिर में पहुंचा तो देखा कि मंदिर का गेट का ताला टूटा हुआ है।

इसके बाद जब मंदिर के अंदर गए तो देखा कि मेरा सामान बर्तन झाल इत्यादि सभी सामान गायब था। जब भगवान के स्थान पर गए तो देखा कि राम जानकी लक्ष्मण के मूर्ति भी अपना स्थान पर नहीं है चोर से भी चुरा कर ले गए।

ramlaxman

भेलावर थाना अध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया की पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बिहार विधानसभा उप चुनाव का परिणाम तय करेगा बिहार किस दिशा में बढ़ रहा है

1991 में रोसड़ा लोकसभा क्षेत्र से जनता दल से रामविलास पासवान और बीजेपी से कामेश्वर चौपाल चुनाव लड़ रहे थे ।कामेश्वर चौपाल राम जन्मभूमि का शिलान्यास किये थे इसलिए रोसड़ा लोकसभा चुनाव काफी महत्वपूर्ण हो गया था क्यों कि उस समय मंडल और कमंडल की राजनीति चरम पर था।

कामेश्वर चौपाल के लिए संघ ,विहिप और बीजेपी अपनी पूरी ताकत झोंक दिया था और इतनी महंगी चुनाव मैंने आज तक नहीं देखा है ,उस दौर में पहली बार करोड़ों रुपये खर्च किये गये थे ।रामविलास पासवान का चार गाड़ी तो कामेश्वर चौपाल का 10 गाड़ी प्रचार में लगा हुआ था ।संशाधन में इतना बड़ा फर्क था लेकिन परिणाम आया तो कामेश्वर चौपाल का जमानत जप्त हो गया ।

वो दौर था जब मैंं पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया था हालांकि उस राजनीति की उतनी समझ नहीं थी लेकिन चुनाव परिणाम आने बाद मुझे लगा कि संसाधन और सवर्ण के सहारे ही चुनाव नहीं जीता जा सकता है ।

1998 के लोकसभा चुनाव में पहली बार एक पत्रकार के रूप में चुनाव कवर करने का मौका मिला और फिर यह सिलसिला शुरू हुआ वो अभी तक चला आ रहा है। बीजेपी को लेकर अभी भी धारणा यही है कि यह पार्टी सवर्ण और बनिया की पार्टी है। हिन्दू मुस्लिम नैरेटिव के बावजूद भी बिहार में बीजेपी अभी तक जातीय समीकरण में कोई बड़ी सेंधमारी नहीं कर पाई है ।वही 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में पहली बार ऐसा देखा गया कि बनिया वोटर बीजेपी से दूरी बनाने लगे और ऐसी सीट जहां राजद बनिया को टिकट दिया वहां राजद एनडीए के कोर वोटर बनिया के वोट मे सेंधमारी करने में कामयाब रहा था ।

ऐसे में कल मोकामा और गोपालगंज में जो उप चुनाव हुआ है उसमें राजद को बड़े मार्जिन से चुनाव जीतना चाहिए क्यों कि 2015 में जब नीतीश और लालू एक साथ चुनाव लड़ थे तो उस वक्त मोदी लहर के बावजूद बीजेपी का बिहार में सूपड़ा साफ हो गया था और इस बार तो सात सात पार्टी बीजेपी के खिलाफ एकजुट है।

इसलिए यह चुनाव नीतीश ,तेजस्वी और बीजेपी तीनों के लिए लिटमस टेस्ट है क्यों कि महागठबंधन के बाद जिस तरीके से नीतीश का #Body language और संवाद करने के तरीके में जो बदल आया है उसकी भी परीक्षा इस चुनाव में होने वाली है ।

इसी तरह राजद का यादव और मुसलमान समीकरण को साधु यादव और ओवैसी जैसे नेता सेंधमारी करने में कामयाब हो जाते हैं तो 2024 में ऐसे कई नेता के सहारे बीजेपी बिहार के इस मजबूत गठबंधन को ध्वस्त कर सकती है ।

इसी तरह बिहार का जो चुनावी गणित दिख रहा है उसी तरीके का परिणाम रहा तो फिर बीजेपी के लिए बिहार में वापसी करना नामुमकिन हो जायेगा देखिए आगे आगे होता है क्या लेकिन चुनाव भले ही दो विधानसभा में हो रहा है लेकिन बिहार किसी दिशा में बढ़ रहा है इन दो विधानसभा चुनाव के परिणाम से साफ हो जायेंगा।

जहानाबाद में आ गया डायनासोर, जादूगर शुक्ला सरकार के शो का जबरदस्त क्रेज, टिकट को लेकर अभी से उमड़ रही भीड़

जहानाबाद । तिलिस्मी दुनिया के बेताज बादशाह शुक्ला सरकार एक बार फिर से भारी लाव लश्कर के साथ अब्दुल बारी नगर भवन जहानाबाद में शो चालू होने से पूर्व ही इस महान नगरी के कला प्रेमियों का उत्साह उनके शो को लेकर उत्साहित कर रहा।

शो के मीडिया प्रभारी अतुल जोशी ने बताया की जादुगर शुक्ला सरकार एक मानवता के समर्थक कलाकर है,जादू द्वारा समाजिक सेवा उनका युगधर्म है।मैजिक के माध्यम से समाजिक कुरीतिया दूर करना उनका युग धर्म है। श्री जोशी ने बताया की रोजाना 3 शो चलाया जाएगा 1 बजे, 4 बजे और संध्या 6 बजे।

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जादुगर शुक्ला सरकार और प्रबन्धक प्रेम धनराज ने बताया की जहानाबाद में इसबार कुछ नया दिखाने वाले हैं जो पूर्व में कोई जादूगर नही दिखाया है।।पूरा न्यू स्टाइल में नए नए करतब होंगे जिसमे करोड़ो वर्ष पूर्व विलुप्त डायनासोर को मंच पर प्रस्तुत करना हो या स्टैचू ऑफ लिबर्टी देखते गायब । और भी अनेक करतब होंगे जो दिल दिमाग को मुग्ध कर देगा। वार्ता के दौरान जादूगर शुक्ला ने कहा की जादू एक स्वच्छ मनोरंजन है, सभी कलाओं में श्रेष्ठ कला जादू है,कला को कला की दृष्टि से अशीष दे।

शो में नयापन शहर के लोगो को पसंद आएगा।।फैमिली शो है और तमाम आधूनिक प्रयोग देखने को मिलेगा।।

शो का शुभारंभ 4 नवंबर शाम 6 बजे डीएम रिची पांडे,और एसपी दीपक रंजन द्वारा किया जाएगा।। उसके बाद नियमित शो चालू हो जाएगा।। हर शो दो घंटे का होगा जिसकी एडवांस बुकिंग भी कराई जा सकती टिकट काउंटर से।।

बिहार ज्ञान की भूमि है, व्यवस्था ने इसे मजदूर स्प्लायर बना दिया है; इसी को बदलने के लिए पदयात्रा कर रहे हैं: प्रशांत किशोर

पिपरहिया, पश्चिम चम्पारण । जन सुराज पदयात्रा के दौरान योगापट्टी प्रखंड के पिपरहिया पंचायत में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि “मोटरसाइकिल चला रहे हैं हमारे लड़के, बनता हरयाणा और महाराष्ट्र में है।

हम लोग घर बनवाते हैं तो सीमेंट और छड़ लगता है, बनता मध्य प्रदेश में है। आप लोग गाड़ी चलाते हैं, गाड़ी कहां बनता है? गुजरात और तमिलनाडु में। आप लोग घर में टीवी देखते हैं, रेडियो सुनते हैं, ये मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना में बनता है। हमारे यहां क्या बनता है ? हमारे यहां अब सिर्फ जवान लड़कों को मजदुर बनाया जाता है।

देश भर में जिसको भी मजदूरों की जरुरत होती है, बस भेज कर बिहार से मजदुर ले आते हैं। बिहार को लोगों ने लेबर का सप्लायर बना दिया है। ये ज्ञान की भूमि रही है बिहार, देवताओं को भी बिहार आकर ज्ञान मिला है। व्यवस्था को देखिये, व्यवस्था ने हमको आपको लो ग्रेड लेबर का सप्लायर बना दिया है।

prashantKishor

स्थिति बदलनी चाहिए, आपके लड़के जिंदगी भर मजदुर ना रहें इसलिए पदयात्रा करने निकले हैं।

मुजफ्फरपुर में शुरू हुई अग्निवीरों की बहाली, बिहार-झारखंड सेना भर्ती बोर्ड के निदेशक ब्रिगेडियर मुकेश गुरुंग बोले- बिलकुल स्वच्छ और पारदर्शी है बहाली प्रक्रिया

शुरुआत में चले हो हंगामे के बाद आखिरकार अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की बहाली प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मुजफ्फरपुर के चक्कर मैदान स्थित आर्मी रिक्रूटमेंट कार्यालय में भर्ती चल रही है। इसका आज दूसरा दिन था।

अभ्यर्थियों का दौड़ समाप्त हो चुका है। फिजिकल टेस्ट जारी है। इस बीच भर्ती प्रक्रिया में पहुंचे बिहार-झारखंड सेना भर्ती बोर्ड के निदेशक ब्रिगेडियर मुकेश गुरुंग ने मीडिया को ब्रीफ किया। ब्रिगेडियर ने कहा की 22 जून 2022 को ये योजना लॉन्च की गई थी।

इसके बाद गांव-गांव और शहर-शहर घूमकर हमारे अधिकारियों ने लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया। शहर से लेकर गांव तक का एक भी कोना नहीं छोड़ा गया। स्कूल और कॉलेजों में बच्चों को इस स्कीम के बारे में बताया। जागरूक किया गया। इसका नतीजा बहुत बेहतर रहा। बहाली प्रक्रिया में अभ्यर्थियों की संख्या बहुत अच्छी है।

Bihar By-Election: दोनों सीटों पर मतदान खत्म, मोकामा में 53 तो गोपालगंज में का 51 फ़ीसदी से ज्यादा हुई वोटिंग

बिहार विधानसभा की दो सीट मोकामा और गोपालगंज में उपचुनाव को लेकर मतदान खत्म हो गया . मोकामा में जहां 53.45% मतदान हुआ तो वही गोपालगंज में 51.48% मतदान हुआ। दोनों सीटों पर मुख्य रूप से महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल और विपक्षी दल बीजेपी के बीच मुकाबला है.

गोपालगंज से नौ तो मोकामा से छह प्रत्याशी मैदान में हैं. गोपालगंज में लगातार पांचवीं बार जीत का परचम लहराने की कोशिश में बीजेपी जुटी है. मोकामा में जबरदस्त टक्कर होने वाली है. यहां ललन सिंह और अनंत सिंह की पत्नी आमने-सामने हैं.

मतदान को लेकर गोपालगंज और मोकामा में जो भी बूथ बनाए गए हैं वहां एक दिन पहले ही पूरी तैयारी हो चुकी थी. किसी भी मतदान केंद्र पर मोबाइल फोन को ले जाना वर्जित है. मतदान वाले क्षेत्र में धारा 144 लगाई गई थी. संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरे भी लगाए गए थे. मोकामा के टाल क्षेत्र में अश्वारोही और ट्रैक्टर के माध्यम से भी निगरानी की गई. वहीं, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह गोपालगंज के डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने चुनाव को लेकर सख्त निर्देश दिए थे. खास कर ईवीएम मशीन से कोई छेड़छाड़ या नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा तो प्रशासन गोली का सहारा लेकर निपटेगी. डीएम ने साफ कहा कि पहले चेतावनी देंगे. फिर भी बात नहीं मानी तो गोलियों का सहारा लिया जाएगा.

Mokama-election

मोकामा विधानसभा सीट पर आरजेडी से नीलम देवी उम्मीदवार.
बीजेपी से सोनम देवी हैं उम्मीदवार.अनंत सिंह की सदस्यता रद्द होने के कारण हो रहा है चुनाव.
मोकामा विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,81,248 मतदाता हैं. वहीं
गोपालगंज विधानसभा सीट पर आरजेडी से मोहन प्रकाश गुप्ता उम्मीदवार हैं. बीजेपी से कुसुम देवी बीजेपी से चार बार विधायक रहे सुभाष सिंह की पत्नी हैं। निधन के कारण उपचुनाव हो रहा है.
गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र में कुल 3,31,469 मतदाता हैं.
दोनों सीटों पर नतीजों की घोषणा छह नवंबर को की जाएगी.

गोपालगंज आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद और उनकी पत्नी राबड़ी देवी का पैतृक जिला है. आरजेडी ने वैश्य समुदाय से ताल्लुक रखने वाले मोहन प्रकाश गुप्ता को बीजेपी के जातिगत समीकरणों को बिगाड़ने के लिए टिकट दिया है. वहीं राबड़ी देवी के भाई साधु यादव ने इस बार अपनी पत्नी इंदिरा यादव को बसपा उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में उतारा है.

मतदान खत्म होने के बाद अब नतीजों का इंतजार है देखना है ऊंट किस करवट बैठता है।

Mokama By-Election: दो सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी

मोकामा विधानसभा के पंडारक प्रखंड के बूथ नंबर २५और २६ पर मतदाता मतदान करने पहुंचे रहे है।छपेड़ा तर में मतदाता अपने मत का इस्तमाल कर रहे है।हालाकि अभी वोटर धीरे आ रहे है।

मोकामा उप चुनाव को ले कर सुबह 7बजे से मतदान शुरू हो गया।इस उप चुनाव में कुल 6 उम्मीदवार मैदान में है पर लड़ाई महागठबंधन के राजद उम्मीदवार बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी और भाजपा से ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी के बीच काटे की टक्कर है।मोकामा विधानसभा क्षेत्र में कुल 289मतदान केंद्र बनाए गए है जिसमे 262मतदान केंद्र संवेदनशील घोषित किए गए है।

मतदान केंद्र पर मतदाता अपने मतों का इस्तमाल करने पहुंच रहे है।सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम चारो तरफ नजर आ रहा है।

मुजफ्फरपुर में हथियार लेकर कोर्ट पहुंचे अधिवक्ता, जज पर पिस्टल तानने का आरोप, जज ने भिजवाया जेल, घंटो तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा

मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक अधिवक्ता को सुनवाई के दौरान पिस्टल लेकर कोर्ट आने पर जज ने पुलिस बुला लिया और गिरफ्तार करवा दिया. जिसके बाद कोर्ट में घंटो तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला।

मिली जानकारी के अनुसार एडीजे 12 डीके प्रधान ने नगर थाना को अचानक कॉल किया और जानकारी दी कि अधिवक्ता पंकज महंत कोर्ट में पिस्टल लेकर पहुंचे और उनपर पिस्टल तान दी है, सुरक्षा गार्ड ने उनको हिरासत में रखा है जल्द आकर नगर थाना पुलिस अग्रिम कार्रवाई करें.जैसे ही पुलिस की टीम कोर्ट परिसर पहुंची और उन्हें तत्काल हिरासत में लेकर नगर थाना निकल गई उसके बाद पूरे कोर्ट में अफरा-तफरी का माहौल बदल गया।

न्यायिक हिरासत में भेजने से पहले उक्त अधिवक्ता को नगर थाना पुलिस गिरफ्तार कर जब सिविल कोर्ट परिसर पहुंची तो अधिवक्ताओं की काफी भीड़ लग गई. जज के द्वारा एक अधिवक्ता पर लगाए गए इन आरोपों के खिलाफ पूरा बार काउंसिल एक हो गया और इस मामले को सलटाने की कोशिश में लगा गया. हालांकि अधिवक्ता पंकज महन्थ को उसके लाइसेंसी हथियार के साथ गिरफ्तार कर नगर थाना पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

अधिवक्ता पंकज महंत ने बताया कि पूर्व में एडीजे 12 के जज साहब के खिलाफ जिला जज को कंप्लेंट किए थे इनके द्वारा मेरे केस में बेवजह बेतूका आदेश दे दिया जाता था जिससे मैं परेशान था इसी कारण आज एक अन्य केस के डेट के दौरान जज साहब द्वारा जबरन अंदर बुलाया गया सुरक्षा गार्ड के द्वारा और कोर्ट तथा बैंड उतरवाकर हमारा लाइसेंसी पिस्टल ले लिया गया और उसके बाद कई घंटों तक बैठाकर रखने के बाद नगर थाना को बुलाकर झूठा मुकदमा किया गया है. यह जानबूझकर फसाया गया है.

वहीं दूसरी ओर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने भी अधिवक्ता की गिरफ्तारी के बाद कल कोर्ट परिसर में आपातकालीन बैठक आम सभा का आयोजन किया है और कहा है कि यह सरासर गलत है ऐसे में काम कर पाना बहुत कठिन है पूर्व में जज साहब का कंप्लेन जिला जज से जिस अधिवक्ता ने किया था, आज उन्हें जबरदस्ती जेल भेजा जा रहा है. कल जो आम सभा में निर्णय लिया जाएगा उसके बाद आगे का काम सभी अधिवक्ता गण करेंगे।

नेपाल भागने की फिराक में थी पाकिस्तानी महिला, एसएसबी ने किशनगंज से दबोचा

बिहार के किशनगंज से पाकिस्तानी महिला को इंडिया नेपाल सीमा के पास से हिरासत में लिया गया है। एसपी की माने तो महिला का वीजा काफी पहले खत्म हो चुका है। उसने अमेरिका की नागरिकता ले रखी है। उत्तराखंड में वो जेल जा चुकी है।

गलगलिया स्थित इंडो नेपाल बार्डर पर किशनगंज पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त रूप से एक संदिग्ध पाकिस्तानी मूल की अमेरिकन नागरिकता वाली महिला को हिरासत में लिया है। महिला दरअसल भारतीय सीमा से नेपाल बिना वैध दस्तावेज के पार करने की कोशिश कर रही थी इसी दौरान उसे हिरासत में लिया गया।

पकड़ी गयी महिला फरीदा मल्लिक अमेरिका के कैलीफोरनिया की रहने वाली है जिसका दस्तावेज प्राप्त हुआ है। उसे फिलहाल किशनगंज महिला थाना रखा गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी महिला को पूर्व में उतराखंड में एसएसबी ने गिरफ्तार किया था और वो ग्यारह महीना उत्तराखंड की जेल में बंद थी और सजा काटने के बाद वापस उसको यूएसए भेज दिया गया था। किशनगंज पुलिस ने एफएफआरओ को भी सूचित किया है।साथ ही गृह विभाग के विदेशी नागरिक विभाग को सूचित किया है और कोलकत्ता में यूएस कन्सलटेंट जनरल को भी सूचित किया है।

एसपी डा. इनामुल हक मेंगनू ने बताया कि जांच में पता चला है कि वह महिला मूल रूप से पाकिस्तान की है लेकिन उसने पाकिस्तान की नागरिकता छोड़कर अमेरिका की नागरिकता ले ली है। यूएस के पासपोर्ट वीजा और डाक्यूमेंट से इंडिया में ट्रेवल करती है और नेपाल जाने की फिराक में थी।

एसपी ने बताया कि महिला की कागजातों की जांच की अगर अवैध कागजात होगा तो पासपोर्ट अधिनियम में तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। महिला से पूछताछ की जा रही है कि आखिर महिला बार-बार भारत क्यों आती थी और भारत के रास्ते नेपाल क्यों जाती थी। वहीं सूत्रों की माने तो महिला का वीजा भी समाप्त हो चूका हैं। हालांकि महिला की डाक्यूमेंट्स को लेकर पुलिस जांच कर रही है जांच के बाद ही मामले का पता चल पाएगा।

ATM काटकर पैसे चुराने के चक्कर में था अपराधी, लोगों ने पकड़कर कर दी पिटाई, बाद में पुलिस को सौंपा

नवादा नगर के पर नवादा रजौली बस पड़ाव के पास स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के एटीएम को काटते एक बदमाश को आसपास के लोगों ने दबोच लिया। जबकि दूसरा बदमाश वहां से फरार हो गया। पकड़ में आए बदमाश को बुंदेलखंड सहायक थाना की पुलिस को सौंप दिया गया है।

घटना के बाबत बैंक प्रबंधक अमित कुमार द्वारा पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी गई है। पुलिस गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ कर रही है।

बताया जाता है कि 2 बदमाश एटीएम में घुसे और उसके लॉक को तोड़ने लगे। इस दौरान एटीएम में लगा सायरन बजने लगा। सायरन बजते ही आसपास के लोग वहां जमा हो गए और माजरा भांपकर बदमाशों को पकड़ लिया। जिसमें एक बदमाश भागने में कामयाब हो गया।जबकि दूसरे की भीड़ ने अच्छी से पिटाई कर दी। उसके बाद उसे पास में ही स्थित बैंक पहुंचा दिया।

गिरफ्तार बदमाश के नाम पता का सत्यापन कराया जा रहा है। भागे उसके दूसरे साथी की तलाश भी की जा रही है।बैंक प्रबंधक अमित कुमार ने इस बाबत सिर्फ इतना ही कहा कि एटीएम को क्षति नहीं हुई है। कैश भी सुरक्षित है। बदमाश के पास से एक एटीएम और एक एटीएम खोलने की चाबी मिली है।

IOB ATM

इसके पहले भी शहर के कई एटीएम को बदमाश निशाना बना चुके हैं। लेकिन, कामयाबी ज्यादतर मामले में नहीं मिली है।वैसे, गिरफ्तार बदमाश अकबरपुर थाना क्षेत्र के भनैल गांव का प्रिंस कुमार पिता उदय सिंह बताया जा रहा है। आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है।

मुजफ्फरपुर में 20 घंटे के अंदर फिर हुआ पुलिस पर हमला

मुजफ्फरपुर । मुजफ्फरपुर में 20 घंटे के अंदर फिर हुआ पुलिस पर हमला । तुर्की थाना क्षेत्र में उत्पाद की टीम पर हमला । उत्पाद की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 को लिया हिरासत में।

कल देर रात भी कांटी थाना क्षेत्र में उत्पाद की टीम पर हुआ था हमला । पुलिस की गाड़ी को किया गया था क्षतिग्रस्त, दर्जन भर सिपाही हुए थे घायल।

thana muzaffarpur

20 घंटे के अंदर दूसरी घटना, अलर्ट पर उत्पाद टीम।

लूंगी के नीचे छुपा कर रखी थी लगभग एक करोड़ के सोने की बिस्किट, SSB की जांच में हुआ खुलासा

किशनगंज में सीमा सुरक्षा बल की 152वीं बटालियन ने 14 सोने के बिस्किट के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बांग्लादेश भारत सीमा स्थित आम्बारी सीमा चौकी पर हुई है। गुप्त सूचना के आधार पर हुई इस कार्रवाई में तस्करी के जब्त सोने के बिस्किट की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 85 लाख रुपये आंकी जा रही है।

बीएसएफ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को तस्करी की एक गुप्त सूचना सांमादेष्टा 152 बटालियन को मिली थी। इसके बाद समादेष्टा ने तुरंत कंपनी कमांडर और पोस्ट कमांडर को सीमा गेट आम्बारी पर सतर्कता के निर्देश दिए गए। फिर सीमा चौकी आमबारी के पोस्ट कमांडर व गेट कमांडर ने गेट के अन्दर से वापस आने वाले किसानों की जांच-पड़ताल शुरू कर दी।इसी दौरान एक व्यक्ति की गतिविधि असामान्य दिखी। वह व्यक्ति कुछ छिपाने की कोशिश कर रहा था।

bsf
`

एएसआई नरेश कुमार और हवलदार रमेश लाल ने उस संदिग्ध व्यक्ति की जांच शुरू कर दी। जांच में उस व्यक्ति के लुंगी के नीचे पहने हुए शॉर्ट्स की जेब के अंदर कुछ छुपाकर रखा पाया। जांच में एक पॉलिथीन के पैकेट में 14 सोने के बिस्कुट बरामद किए गए। जिसका वजन लगभग 1.632 kg निकला।

समस्तीपुर में यात्री बस और पिकअप वैन के बीच ज़बरदस्त टक्कर

समस्तीपुर। यात्री बस और पिकअप वैन के बीच टक्कर। पिकअप पर सवार एक बच्चा सहित तीन लोग जख्मी। सिलीगुड़ी जा रही बस यात्रियों को भी आई हल्की चोट।

हादसे के बाद गंगापुर के निकट एनएच 28 पर लगा जाम।

मुसरीघरारी पुलिस मौके पर पहुंच दुर्घटनाग्रस्त हुए गाड़ी को करवाया सड़क के किनारे

दो बच्चों के साथ खुदकुशी करने पहुंची थी महिला, स्थानीय लोगों ने बचाई जान

जहानाबाद से एक ऐसी तस्वीर आई है जिसको देखकर आप भी कह सकते हैं कि मारने वाला से बचाने वाला बड़ा होता है। कहानी थोड़ी सी अलग है यहां मारने वाला तो नहीं था कोई, लेकिन मरने के लिए व्याकुल एक महिला को बचाने वाले कुछ लोग जरूर सामने आ गए।

घटना जहानाबाद कोर्ट स्टेशन के पास गुमटी की है। यहां परिवारिक कलह से अजीज आकर एक महिला जान देने पर उतारू थी। सामने ट्रेन खड़ी थी और पटरी पर महिला अपने बच्चे के साथ लेटी थी। ट्रेन खुलती है और महिला के टुकड़े-टुकड़े हो जाते हैं लेकिन तभी मसीहा बनकर कुछ लोग वहां पहुंच गए और महिला को किसी तरह से रेलवे ट्रैक से हटाया।

तहकीकात करने पर पता चला कि महिला स्टेशन के पास ही रहती है। खैर जो भी हो लेकिन इतना तो कहा जा सकता है कि आज कुछ लोगों की वजह से महिला और उसके बच्चे की जान बच गई।

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन अपने पैतृक जिला पहुंचे तेजस्वी यादव, जन समूह में की भावुक अपील

गोपालगंज में विधानसभा उप चुनाव प्रचार के अंतिम दिन राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। महागठबंधन की ओर से यहां एकता दिखाने की कोशिश की गयी है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा ने एक मंच से रैली किया।

गोपालगंज विधानसभा के उचकागांव प्रखंड के छोटका सांखे में महागठबंधन की रैली हुई। महागठबंधन की रैली में भाजपा निशाने पर रही।

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने चुनावी मंच पर भावुक होकर कहा कि लालू प्रसाद आज तक भाजपा के सामने झुके नहीं है। उनपर मुकदमा पर मुकदमा किया गया और जब बीमार हैं तब भी छापेमारी कराया गया। जिस दिन सरकार बनाने के लिए बहुमत पेश कर रहे थे उस दिन भी भाजपा द्वारा रेड कराया गया। उन्होंने कहा कि लालू जी का बुढ़ापा हो गया। बाल पक गया लड़ते-लड़ते, लेकिन झुके नहीं और आज भी लड़ाई जारी है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर पिता सांप्रदायिक शक्तियों के खिलाफ लड़ते हैं तो उनका बेटा भी झुकने को तैयार नहीं है।डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने यहां चुनावी रैली में इमोशनल हो गए।

सीएम नीतीश कुमार के चुनाव प्रचार नहीं किए जाने पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि जब उन्हें चोट लगा है और वे चुनाव प्रचार करने नहीं आ रहे हैं।तो बीजेपी वाले बोल रहे हैं कि हराना चाहते हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव प्रचार के लिए भाजपा उत्तर प्रदेश से लोगों को बुला रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से बिहार से भाजपा को भगाया उस तरह से उत्तर प्रदेश से भी भाजपा को भगा दिया जाएगा।इसी काम में लालू और नीतीश कुमार लगे हुए हैं।

मोकामा उपचुनाव के लिए प्रचार खत्म, एक मंच पर जुटे महागठबंधन के दिग्गज; मगर CM नीतीश सीन से गायब!

बिहार में विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार के आखिरी दिन भी सीएम नीतीश कुमार प्रचार करने मैदान में नहीं उतरे।हालांकि, मोकामा में महगठबंधन के कई दिग्गजों का जमावड़ा रहा।

यहां बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी राजद की उम्मीदवार हैं और इनके लिए डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, राजद के नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी, मंत्री सुरेंद्र यादव और राजद नेता व प्रवक्ता शक्ति यादव ने चुनाव प्रचार किया।

घोसवरी में अपनी पहली सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, इस चुनाव में महागठबंधन लड़ रहा है. मैं यहां लालू जी का संदेश लेकर आया हूं। नीतीश जी को चोट लगी है इसलिए नहीं आ पाए. मोकामा में कोई लड़ाई नहीं है. यहां सिर्फ यह देखना है कि नीलम देवी अपने पति अनंत सिंह से कितना ज्यादा वोट लाती हैं। चुनाव सिर्फ मार्जिन का है न कि हारने या जीतने का।

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिकाऊ कभी टिकाऊ नहीं होता है. नीतीश कुमार गठबंधन में आने का बड़ा फैसला लिया है. जो ताकत आपने दी है उसे सूद समेत लौटाना है. हमारे साथ आने से पूरे देश के विपक्ष में जान आ गया है.

तेजस्वी यादव के साथ जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भी सभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा, सीएम नीतीश कुमार आज मोकामा आने वाले थे, पर स्वास्थ्य कारणों से नहीं आ पाए। हालांकि, मोकामा के कई नेताओं से नीतीश कुमार ने बात की है।

गोपालगंज: गंडक नदी में मिली अमेरिका में पाई जानेवाली मछली

गोपालगंज। गंडक नदी में मिली अमेरिका में पाई जानेवाली मछली। चार आंख और एरोप्लेन जैसे हैं मछली के पंख। सकर माउथ कैटफिश है मछली का नाम।

अमेरिका के अमेजन नदी में पाई जाती है मछली। भारत में जलीय जीवों के लिए खतरनाक है सकर माउथ कैटफिश मछली।

सिधवलिया प्रखंड के डुमरिया में मछुआरों की जाल में फंसी है मछली। चार माह में दूसरी बार गंडक नदी में मिली प्रतिबंधित मछली।

जहानाबाद के मखदुमपुर में दंगल, नई दिल्ली के पहलवान अनुज बना विजेता

मखदुमपुर काली मंदिर के समीप स्वर्गीय सुशांत यादव स्मृति के द्वारा दंगल का आयोजन हुआ। दंगल देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रखंड के जमुना नदी स्थित काली मंदिर के समीप स्वर्गीय सुशांत यादव के स्मृति में दंगल प्रतियोगिता आयोजित किया गया।

प्रतियोगिता में बिहार, झारखंड, हरियाणा एवं नई दिल्ली से आए पहलवानों ने अपने जलवे दिखाए। वही दंगल देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे ,दंगल के आयोजक सुमन यादव ने बताया कि उनके भाई स्वर्गीय सुशांत यादव प्रत्येक वर्ष छठ पर्व के अवसर पर दंगल आयोजित करते आते थे, इनके स्मृति ने यह दंगल आयोजित किया गया है।

उन्होंने कहा मगध इलाके में दंगल का एक अलग ही महत्व है जिस परंपरा को निर्वहन करने के लिए दंगल आयोजित किया गया है दंगल सभी पहलवानों ने अपने जलबे दिखाए ,अंततः नई दिल्ली से आये अनुज पहलवान विजेता घोषित किया गया ,वही उप विजेता धिनधोर विगहा निवासी अखिलेश यादव को चुना गया , कार्यक्रम में प्रमुख प्रतिनिधि अजय यादव, अजीत कुमार, जयंत कुमार, विजय साव, धीरज यादव जितेंद्र यादव पप्पू साव ,अनिल पासवान ,संतोष रंजन ,रणजीत यादव,समेत हजारों की संख्या में भीड़ मौजूद थे।

Bihar News Live Updates: October 2022

Latest News of Bihar Live Updates:

पढ़ें हर खबर पुरे दिन की, अपने बिहार की ।
लाइव न्यूज़ अपडेट – बिहार न्यूज़ पोस्ट पर ।।

छठ घाट पर प्रेमिका से मिलने गए युवक की पीट पीटकर हत्या, शव को लेकर परिजनों ने थाने पर किया हंगामा

मुजफ्फरपुर । मुजफ्फरपुर मे दोस्त के साथ प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की छठ घाट के पीछे पिट पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। उसे ईट पथरो से कूचा गया। इसमें प्रेमी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि, उसके साथी की भी बांधकर पिटाई की गई है। उसका इलाज सदर अस्पताल मे कराया जा रहा है।

मृतक मेहंदी हसन रोड निवासी 19 वर्षीय निहाल उर्फ अयान था। वह अपनी प्रेमिका से मिलने छठ घाट पर पहुंचा था। इसी बीच प्रेमिका के घर वालों ने छेड़खानी का आरोप लगाकर प्रेमी को पकड़ लिया। फिर वहां मौजूद भीड़ ने युवक को घेरकर बेरहमी से पीट पीटकर हत्या कर दिया। घटना कांटी थाना इलाके के महरथा गांव में छठ घाट की है। घटना की सूचना पर पहुंची कांटी पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया है।

परिजनों ने बताया की 4 साल से अयान व युवती मे प्रेम प्रसंग था। दोनों दो साल पहले घर से भाग गए थे। इसको लेकर केस भी दर्ज हुआ था और प्रेमिका के अपहरण के आरोप में वह जेल गया था। रविवार को छठ की संध्या पर अर्घ्य चढ़ाने के दौरान ब्रह्मपुरा से अयान अपनी प्रेमिका से मिलने महरथा गांव स्थित घाट पर पहुंच गया। इस दौरान उसे लड़की के परिजन ने देख लिया। उन्होंने छेड़खानी के आरोप में युवक को खदेड़ना शुरू कर दिया। छठ घाट पर मौजूद सैकड़ों लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद परिजनों मे आक्रोश है। मृतक युवक के परिजनों ने शव को लेकर ब्रह्मपुरा थाना पर जाकर जमकर हंगामा किया और लड़की के पिता शम्भू साह पर कठोर कार्रवाई की मांग की. पुलीस मामले की जांच में जुट गई है.

महापर्व छठ पूजा की देशभर में धूम; कौन है छठी मैया,क्या महत्व है छठ पूजा का, पढ़ें पूरी कहानी

लोगों में एक आम जिज्ञासा यह रही है कि सूर्य की उपासना के इस महापर्व में सूर्य के साथ जिन छठी मैया की अथाह शक्तियों के गीत गाए जाते हैं, वे कौन हैं। ज्यादातर लोग इन्हें शास्त्र की नहीं, लोक कल्पना की उपज मानते हैं। लेकिन हमारे पुराणों में यत्र-तत्र इन देवी के संकेत जरूर खोजे जा सकते हैं।

एक पौराणिक कथा के अनुसार सूर्य और षष्ठी या छठी का संबंध भाई और बहन का है। षष्ठी एक मातृका शक्ति हैं जिनकी पहली पूजा स्वयं सूर्य ने की थी। ‘मार्कण्डेय पुराण’ के अनुसार प्रकृति ने अपनी शक्तियों को कई-कई अंशों में विभाजित कर रखा है। प्रकृति के छठे अंश को ‘देवसेना’ कहा गया है। प्रकृति का छठा अंश होने के कारण इनका एक नाम षष्ठी भी है। देवसेना या षष्ठी श्रेष्ठ मातृका और समस्त लोकों के बालकों की रक्षिका हैं।

इनका एक नाम कात्यायनी भी है जिनकी पूजा नवरात्रि की षष्ठी तिथि को होती है। पुराणों में निःसंतान राजा प्रियंवद द्वारा देवी षष्ठी का व्रत करने की कथा है। छठी षष्ठी का अपभ्रंश हो सकता है। आज भी छठव्रती छठी मैया से अपनी संतानों के लंबे जीवन, आरोग्य और सुख-समृद्धि का वरदान मांगते हैं। शिशु के जन्म के छह दिनों बाद इन्हीं षष्ठी या छठी देवी की पूजा का आयोजन होता है जिसे छठी या छठिहार कहते हैं।

Biharnews

छठी मैया की इस परिकल्पना की एक आध्यात्मिक पृष्ठभूमि भी हो सकती है। अध्यात्म के अनुसार सूर्य की सात किरणों का मानव जीवन पर अलग – अलग प्रभाव पड़ता है। सूर्य की छठी किरण को आरोग्य और भक्ति का मार्ग प्रशस्त करने वाला माना गया है। संभव है कि सूर्य की इस छठी किरण का प्रवेश अध्यात्म से लोकजीवन में छठी मैया के रूप में हुआ हो।

Chhath Puja: खरना के साथ ही शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला उपवास, परसो अर्घ्य के साथ समाप्त होगा लोक आस्था का पर्व

लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के खरना के मौके पर विभिन्न घाटों के साथ ही घरों पर छठ व्रतियों ने पूरी आस्था और विश्वास के साथ भगवान भास्कर का प्रसाद तैयार किया।

इस मौके पर छठ व्रतियों ने पूरी श्रद्धा भक्ति के साथ गंगाजल में अरवा चावल और गुड़ से बने खीर और रोटी तैयार कर छठी मैया और भगवान भास्कर को भोग लगाया। बाद में छठ व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस तरह से छठ व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया।

छठ पूजा के तीसरे दिन यानी कल छठ व्रती अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य प्रदान करेंगे, वही महापर्व के चौथे और अंतिम दिन छठ व्रती उदयगामी सूर्य को अर्ध प्रदान करेंगे।

सभी मनोकामनाओं की पूर्ति को लेकर किए जाने वाले छठ महापर्व को लेकर श्रद्धालुओं की श्रद्धा भक्ति देखते ही बन रही है। इस मौके पर छठ व्रतियों का कहना था कि सच्चे हृदय से मांगी गई सभी मनो कामनाएं छठी मैया और भगवान भास्कर पूरी करते हैं।

मुजफ्फरपुर के शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में बंदी कर रहें छठ पूजा

मुजफ्फरपुर। शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में बंदी कर रहें छठ पूजा । 100 महिला बंदी और 85 पुरुष बंदियों ने की खरना पूजा।

जेल प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई पूजा की सारी सामाग्री। पुरुष व्रती को धोती, गंजी और गमछा, वहीं महिला व्रतियों को भी दी गई साड़ी।

साथ ही बच्चों को भी जेल प्रशासन द्वारा दिया गया वस्त्र । जेल में छठ घाट को भी सजाया गया ।

महा आस्था का पर्व छठ को लेकर बाजरो में रौनक, फल मंडियों में उमड़ा जनसैलाब

आस्था का महापर्व चार दिवसीय छठ नहाय-खाय के साथ शुक्रवार से शुरू हो गया। पूजन सामाग्री के साथ फल बाजार सज चुके हैं। थोक मंडी से लेकर खुदरा मंडियों में फलों की बिक्री तेज हो गई है। सभी जगह बाजार समिति में फल की खरीदारी को लेकर पूरे दिन भीड़-भाड़ देखी जा रही है।

पटना में भाई खुदरा मंडी कदमकुआं, जीपीओ गोलंबर, राजेन्द्रनगर, आयकर गोलंबर, कंकड़बाग, बोरिंग रोड, अशोक राजपथ, पाटलिपुत्रा, बेली रोड, सगुना मोड़, जगदेव पथ, पुनाईचक समेत अन्य इलाके में स्थाई और अस्थाई फलों की दुकानों से बाजार गुलजार हो चुका है। बाजार में फल इस बार बीते साल की तुलना 10 फीसदी महंगे हैं, लेकिन कारोबारियों को अच्छी बिक्री की उम्मीद लग रही है। छठ पूजा में फल का महत्व है। लोग अपनी क्षमता के अनुसार सभी फलों की खरीदारी कर रहे हैं। आज यानी शनिवार से से खरीदारी में और तेजी आई है।

छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय से हुई। इसदिन व्रतीयों ने कद्दू-भात का प्रसाद बनाकर ग्रहण किया। इसको लेकर कद्दू खरीदना अनिवार्य रहता है। इसलिए शुक्रवार को कद्दू के दाम में उछाल रहा। भारी मांग की वजह से 50 रुपये से लेकर सौ रुपये तक कद्दू बाजार में बिके। बाजार में इसबार कोलकाता का नारियल उतरा है। खुदरा बाजार में नारियल 60 रुपए से लेकर 100 रुपए जोड़ा मिल रहा है। बीते साल यह 50 से 80 रुपए में मिल रहा था। तीन तरह के सेब बिक रहे हैं। जिनकी कीमत सौ रुपए से 160 रुपए तक है। सौ रुपए वाले सेब की बिक्री अधिक है।

ईंख इसबार 70 रुपए जोड़ा बिक रहा है। बीते साल यह 50 रुपए मिल रहा था। बड़ा नींबू 100 रुपए जोड़ा है। नींबू इसबार महंगा है। इसकी आवक भी कम हुई है। नारंगी 60 रुपए, नाशपाती 120 रुपए, अमरूद 70 रुपए, केला घौद 500 से एक हजार रुपए, सुथनी, 80 रुपए किलो, कच्चा हल्दी 120 रुपए किलो, कच्चा अदरक 160 रुपए किलो मिल रहे हैं। लेकिन सबसे ज्यादा डिमांड केले की है।

पटना से लेकर जहानाबाद या दूसरे शहरों के बाजार समितियां में हाजीपुर का केला मौजूद है। केला दो सौ से लेकर सात सौ रुपए बिक रहा है।

बेगूसराय: हथियार तस्कर कन्हैया कुमार एवं बिट्टू कुमार गिरफ्तार

बेगूसराय। हथियार तस्कर कन्हैया कुमार एवं बिट्टू कुमार गिरफ्तार। बेगूसराय जिले के श्रीनगर छर्रा पट्टी के रहने वाले हैं दोनों तस्कर। खगरिया रेलवे स्टेशन से एसटीएफ की टीम ने किया गिरफ्तार।

एक पिस्टल, एक मैगजीन, 7.65 एमएम के 100 कारतूस , दो मोबाइल बरामद।

जहानाबाद में BBA के एक छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, अरवल का रहने वाला था निहाल

जहानाबाद । घटना नगर थाना क्षेत्र के खत्री टोला मोहल्ले की है। घटना की जानकारी तब हुई जब मंगलवार की सुबह छात्र के दोस्त उसके कमरे पर पहुंचे। कमरे में फांसी के फंदे से लटका शव देख उनके होश उड़ गए। घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

मृतक छात्र की पहचान अरवल जिले के सरौती गांव निवासी 22 वर्षीय निहाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि निहाल नगर थाना क्षेत्र के खत्री टोला में रहकर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से बीबीए की पढ़ाई कर रहा था। मंगलवार की सुबह निहाल के कुछ दोस्त उससे मिलने के लिए उसके कमरे पर पहुंचे थे। जैसे ही वे कमरे के भीतर पहुंचे वहां का नजारा देखकर दंग रह गए। निहाल का शव पंखे के हुक से लटका हुआ था।

निहाल के दोस्तों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने छात्र के शव को फंदे से नीचे उतारा और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किस कारण से निहाल ने इतना बड़ा कदम उठाया फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि उसके दोस्तों का कहना था कि निहाल पिछले कुछ दिनों से किसी बात को लेकर डिप्रेशन में था और इसी हताशा में आकर उसने अपनी जान दे दी।

फिलहाल पुलिस मौत के सभी बिंदुओं पर अपनी छानबीन शुरू कर दी है।

जहानाबाद: मुंद्रिका सिंह यादव की पुण्यतिथि में पहुंचे डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, नौकरी को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

जहानाबाद । डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव सोमवार को जहानाबाद पहुंचे थे। जहां उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर बातचीत की। तेजस्वी ने कहा कि महागठबंधन की सरकार में नौकरियों की भरमार है। अकेले स्वास्थ्य विभाग में डेढ़ लाख नौकरियां हैं ।वहीं अन्य दूसरे विभागों में भी नियुक्तियों को शुरू किया गया है।

एक बार फिर तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार सरकार पर जमकर निशाना साधा। नरेंद्र मोदी की सरकार पर युवाओं को गुमराह करने और बेरोजगारी बढ़ाने का आरोप लगाया।

2 दिन पहले जीतन राम मांझी के दिए बयान पर तेजस्वी यादव ने अनभिज्ञता जाहिर की। जब उनसे पूछा गया कि नीतीश कुमार अगर बीजेपी में जाते हैं तो जीतन राम मांझी उसका स्वागत करेंगे, तेजस्वी ने कहा कि यह मीडिया का शिगूफा है। हालांकि इस दरम्यान जीतन राम मांझी भी तेजस्वी के बगल में बैठे मंद मंद मुस्कुराते रहे।

तेजस्वी यादव पूर्व मंत्री और स्थानीय विधायक मुंद्रिका सिंह यादव की पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में भाग लेने जहानाबाद के नौरू गांव पहुंचे थे। जहां नौरू खेल मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में आरजेडी और जेडीयू के कई मंत्री और विधायक शामिल हुए।

गोपालगंज- बैकुंठपुर के दियरा में बाघ दिखने से दहशत

गोपालगंज । ग्रामीणों ने दी वन विभाग को सूचना. बैकुंठपुर पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंची. बाघ के पंजे के निशान की हो रही जांच. गंडक नदी के किनारे फैजुल्लाहपुर गांव में बाघ दिखने की सूचना।

अधिकारिक तौर पर बाघ दिखने की पुष्टि नहीं।

शराबबंदी को लेकर जहानाबाद उत्पाद विभाग लगातार कर रही कार्रवाई, एक बार फिर 53 लोग गिरफ्तार

जहानाबाद। बिहार में पूर्ण शरराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब का कारोबारी और इसका सेवन करने वाले लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शराबबंदी कानून के उल्लंघन के आरोप में हर दिन सैकड़ों लोग पकड़े भी जा रहे हैं लेकिन यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

खासकर दीपावली के त्योहार को लेकर इन दिनों पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम काफी सख्त हो गई है। ताजा मामला जहानाबाद से सामने आया है, जहां उत्पाद विभाग की टीम ने अभियान चलाकर तीन महिला समेत 53 लोगों को गिरफ्तार किया है।

उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार की रात जहानाबाद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के अलग-अलग गांवों में विशेष अभियान चलाकर शराब बेचने वाली तीन महिला समेत कुल 53 लोगों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार लोगों में कुछ शराब के कारोबार में लिप्त हैं तो वहीं कुछ लोग शराब का सेवन करने के आरोप में पकड़े गए हैं। उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई के बाद शराब कारोबारियों और शराब पीने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है।

जहानाबाद के अरवल मोड़ पर दिखा रफ्तार का कहर, पर्व से पहले परेशानी में पड़े पांच लोग

जहानाबाद। गया–पटना एनएच 83 के अरवल मोड़ के समीप शहर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अनियंत्रित कार ने सड़क पर चल रहे लोगों को जबरदस्त रूप से टक्कर मार दिया, जिसके मैं दो महिला सहित 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।

आसपास के लोगों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है।

बताया जाता है कि वैगन आर एक कार आ रहा था लोग रविवार की सुबह अरवल मोड़ के समीप सड़क के किनारे कुछ लोग जा रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रही एक अनियंत्रित कार ने जबरदस्त रूप से टक्कर मार दिया इस घटना से थोड़ी देर के लिए सड़क पर अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया।

इस घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को लगी मौके पर पुलिस पहुंच कर कार एवं इसके ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस का कहना है कि ड्राइवर नया होने के कारण यह घटना घटी है। ड्राइवर को सही ढंग से वाहन चलाना नहीं आता था और वह सड़क पर वाहन चला रहा था इसी के कारण यह घटना घटी है ।

सभी घायलों को सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।