बिहार विधानसभा के बजट सत्र में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं, जिनमें से एक छपरा, सीवान और गोपालगंज के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। भाजपा विधायक छोटी कुमारी के प्रस्ताव पर सरकार ने सहमति जताई है कि छपरा से पटना के बीच यात्रियों का दबाव बहुत ज्यादा है, इसलिए राज्य सरकार केंद्र को एक प्रस्ताव भेजेगी ताकि इस रूट पर एक नई जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेन नियमित रूप से चलाई जा सके।
इसके अलावा, मिथिलांचल की कनेक्टिविटी सुधारने के लिए दरभंगा जिले में लोहना और मुक्तापुर रेलवे लाइन को आपस में जोड़ने का प्रस्ताव रेल मंत्रालय को भेजा जाएगा। विधायक मैथिली ठाकुर ने सदन में यह मुद्दा उठाया कि इस लिंक के बनने से घनश्यामपुर और तारडीह जैसे पिछड़े इलाकों में विकास तेजी से होगा और लोकल लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
गोपालगंज के हथुआ स्टेशन पर लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव की मांग को भी सरकार ने सही माना और इसे मंजूर कर लिया है। ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने बताया कि अगर किसी गांव की छोटी नदी पर पुल बनाना है, तो अब जिला संचालन समिति की रिपोर्ट सबसे जरूरी होगी। उन्होंने कहा कि बिना जिला समिति की सिफारिश के विभाग आगे की कार्रवाई नहीं कर पाएगा।
एआईएमआईएम विधायक अख्तरुल इमान ने एक दिलचस्प मांग उठाई कि गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन के लिए विधायकों के लिए भी एक स्पष्ट नीति होनी चाहिए। उनका तर्क दिया कि प्रोटोकॉल न होने से विधायकों की अनदेखी होती है। सरकार की ओर से फिलहाल ऐसा कोई विचार नहीं होने की बात कही गई। इस पर सदन में काफी शोरशराबा हुआ।
बिहार में नए रेलवे मार्गों की सौगात, छपरा से पटना के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने का प्रस्ताव मंजूर
More from खबर बिहार कीMore posts in खबर बिहार की »
- बिहार विधानसभा में छात्रों के प्रदर्शन पर हंगामा
- पूर्णिया में जेडीयू नेता के बेटे और साले पर गोलीबारी
- सोनम वांगचुक का अनशन खत्म, जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने मध्यस्थता की
- बिहार में 25 से 28 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी
- बिहार विधानसभा: तेजस्वी यादव की अनुपस्थिति बना राजनीतिक मुद्दा
- पटना में छात्र बवाल के बाद बिहार में चौकसी बढ़ी
- बिहार: ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना में 161 खिलाड़ियों को नौकरी
- बिहार में मध्याह्न भोजन में बिच्छू मिलने से सौ से अधिक छात्र बीमार
- पटना में नीट पेपर लीक के विरोध में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
- चतरा में गार्ड की हत्या, रॉकी यादव हिरासत में