Press "Enter" to skip to content

ऑर्केस्ट्रा में फरमाइशी गीत को लेकर भिड़े दो पक्ष, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

छपरा में मशरक के चांद कुदरिया गांव में आर्केस्ट्रा में फरमाइशी गीत गवाने को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए और उसके बाद मारपीट शुरू हो गई । मारपीट के बाद ऑर्केस्ट्रा के कलाकार जान बचाकर भाग गए जबकि दोनों पक्षों ने यहां जमकर तोड़फोड़ की तोड़फोड़ का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

मारपीट में एक दर्जन बराती के घायल होने का मामला सामने आया है वही बारात में आए बोलेरो का शीशा कुर्सी, गाड़ियों के क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मामले में रविवार को बाराती पक्ष से लड़के के पिता ने मशरक थाना पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई जिसमें उन्होंने एक दर्जन युवकों को चिन्हित कर नामजद किया है।

मामला है कि मशरक थाना क्षेत्र के चांद कुदरिया गांव निवासी मनराज राय की बेटी की शादी गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बखरी गांव निवासी सुरेश राय पिता स्व रामजन्म राय के बेटे से होनी थी उसी में बारात चांद कुदरिया गांव में आई और सरकारी विद्यालय मख्तब के परिसर में बारात ठहरी थी।

fighting

बारात में द्वार पूजा के बाद वापस सरकारी विद्यालय मख्तब आकर आर्केस्ट्रा का प्रोगाम चल रहा था कि फरमाईशी गीत को लेकर गांव के कुछ लफुए युवकों से विवाद में गाली ग्लौज हो गई उसी दौरान लाठी डंडे और हथियार से लैस होकर बाराती पक्ष पर हमला कर दिया है जिसमें एक दर्जन लोग घायल हो गए जिसमें से तीन गंभीर रूप से घायल बाराती को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया वही मामूली रूप से घायल सभी गाड़ियों से गाव बखरी चलें गये।

लड़के के पिता सुरेश राय ने बताया कि सभी लाठी डंडे और हथियार से लैस थें वही वे बरनेत की तैयारी चल रही थी तभी उनके द्वारा हमला किया गया जिसमें सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। मामले में थाना पुलिस जांच-पड़ताल कर रहीं हैं।

BiharNewsPost
The BiharNews Post

बिहार न्यूज़ पोस्ट - बिहार का नं. 1 न्यूज़ पोर्टल !

More from खबर बिहार कीMore posts in खबर बिहार की »