Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर में टला ट्रेन हादसा, ट्रेन की पटरी में आई दरार से अप लाइन प्रभावित, मौके पर पहुंचे रेल के अधिकारी

मुजफ्फरपुर । हाजीपुर रेल लाइन में बड़ा ट्रेन हादसा टल गया हैं, ट्रैक में आई दरार के कारण कई ट्रेनें कई घंटे प्रभावित रही. जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे रेल के अधिकारी. पटरी की दुरुस्तीकरण का काम किया जा रहा है. करीब डेढ़ घंटे से अधिक समय तक पैसेंजर ट्रेन रुकी रही । इस दौरान यात्रियों में हड़कंप मच गया।


आपको बता दें कि रामदयालू और तुर्की रेलवे स्टेशन के पास में बीच पुल संख्या 44/30 के पास मुजफ्फरपुर से हाजीपुर को जाने वाली रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गई जिसके बाद तकरीबन डेढ़ घंटे तक रुकी रही ट्रेन जिसके बाद ट्रेन को किया गया रवाना।

BiharNewsPost
The BiharNews Post

बिहार न्यूज़ पोस्ट - बिहार का नं. 1 न्यूज़ पोर्टल !

More from खबर बिहार कीMore posts in खबर बिहार की »