Press "Enter" to skip to content

युवक की हत्या के बाद उपजा लोगों में आक्रोश, घंटों बाद हो पाया पोस्टमार्टम

जहानाबाद के सकुराबाद ओपी क्षेत्र से है। जहां आपसी रंजिश में एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। मुरहारा गांव के निवासी दारा सिंह के रूप में मृतक की पहचान हुई है। दारा सिंह का शव सकुराबाद थाना क्षेत्र के गप्पोचक गांव के बधार में मिला।

मृतक एक हत्या कांड का अभियुक्त भी था। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांव के सैकड़ों लोग शव के पास पहुंच गए। वही मामले की जानकारी हो तो मिलते हैं शकूराबाद थाने की पुलिस भी दल बल के साथ पहुंची। मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। कोई भी यह बताना असमर्थ नहीं है कि आखिर हत्या किसने की?

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद भेजा। एसडीपीओ अशोक पांडे खुद घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को यह भरोसा दिया कि गुनाहगारों को जल्द से जल्द पकड़ लिया जायेगा। यह इलाका गया और जहानाबाद का सीमावर्ती इलाका है। इलाके में पहले भी आपराधिक घटनाएं होती रही है। दारा सिंह जी ऐसे ही एक आपराधिक घटना में आरोपी रहा था।

dead body
BiharNewsPost
The BiharNews Post

बिहार न्यूज़ पोस्ट - बिहार का नं. 1 न्यूज़ पोर्टल !

More from खबर बिहार कीMore posts in खबर बिहार की »