Press "Enter" to skip to content

शिक्षक बने डीएम; बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर खाया ‘मिड डे मील’

रोहतास । खबर रोहतास जिला के राजपुर से है। जहां रोहतास के डीएम धर्मेंद्र कुमार आज विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कई विद्यालयों में शिक्षक की भूमिका निभाते देखे गए। वही राजपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सेबेया के बरामदे पर बैठकर बच्चों के साथ ‘मिड डे मील’ खाया।

बता दें कि इन दिनों रोहतास जिला में विद्यालयों के गुणवत्ता में सुधार के लिए जिला स्तर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिसको लेकर विभागीय एवं प्रशासनिक अधिकारी विद्यालयों में समय दे रहे हैं एवं औचक निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने राजकीय मध्य विद्यालय लाल बिहारी नगर, मंगरवलिया में बच्चों की अंग्रेजी की कक्षा ली तथा छात्र-छात्राओं को अंग्रेजी का पाठ पढ़ाया।

सेबेया के मध्य विद्यालय में जमीन पर बैठकर छात्रों के साथ जब डीएम धर्मेंद्र कुमार खिचड़ी- चोखा खाते देखें गए तो सभी देखते रह गए। साथ में जिला शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार एवं अन्य पदाधिकारियों को भी जमीन पर बैठकर बच्चों के साथ खाना खाना पड़ा। ज़िलाधिकारी के इस रूप को देखकर ग्रामीण काफी प्रसन्न दिखे।

BiharNewsPost
The BiharNews Post

बिहार न्यूज़ पोस्ट - बिहार का नं. 1 न्यूज़ पोर्टल !

More from खबर बिहार कीMore posts in खबर बिहार की »