Press "Enter" to skip to content

जहानाबाद के सुदूर गांव में सत्संग का आयोजन, किनारी पंचायत के गणेश बिगहा गांव पहुंचे राष्ट्रीय उपदेशक

जहानाबाद जिले में जय गुरुदेव संस्था के लिए हजारों लोग काम कर रहे हैं। जगह-जगह पर परिचर्चा और प्रवचन का आयोजन भी होते रहा है। शुक्रवार को किनारी पंचायत के गणेश बिगहा गांव में एक दिवसीय सत्संग का आयोजन किया गया।

जय गुरुदेव की राष्ट्रीय उपदेशक सतीश चंद्र जी मथुरा से गणेश बिगहा गांव पहुंचे थे। इन्होंने सत्संग में जन्म और मरण के रहस्यों का चर्चा करते हुए उपदेश दिया। साथ ही लोगों से गलत कार्यों से बचने की नसीहत दी। आचार्य ने खासकर नशा मुक्ति को लेकर युवाओं से अपील की और कहा कि नशा से समाज का नाश होता है।

गणेश बिगहा गांव में कार्यक्रम का प्रबंधन जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार ने किया। इस मौके पर गांव के साथ ही आस-पास के गांव से सैकड़ों महिलाएं और पुरुष सत्संग सुनने पहुंचे।

सत्संग सुनने आए लोगों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया था।

BiharNewsPost
The BiharNews Post

बिहार न्यूज़ पोस्ट - बिहार का नं. 1 न्यूज़ पोर्टल !

More from खबर बिहार कीMore posts in खबर बिहार की »