IIITM Gwalior Admission: IIITM ग्वालियर एक सरकारी इंस्टीट्यूट है, जहां कंप्यूटर, इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट की पढ़ाई कराई जाती है। स्टूडेंट्स टेक्नोलॉजी के साथ बिजनेस स्किल भी सीखते हैं। यह कॉलेज अपनी मॉडर्न फैसिलिटी, बेहतरीन पढ़ाई और शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड के लिए जाना जाता है। Google, Amazon और अन्य टॉप कंपनियां प्लेसमेंट ऑफर देने आती हैं।
IIITM Gwalior Admission: एडमिशन प्रोसेस
BTech में एडमिशन के लिए JEE Main पास करना आवश्यक है, फिर JoSAA/CSAB काउंसलिंग के जरिए सीट अलॉट होती है। MTech के लिए GATE स्कोर ज़रूरी है। MBA में प्रवेश के लिए CAT एग्जाम क्लियर करना होता है।
IIITM Gwalior Fees: फीस स्ट्रक्चर
BTech की सालाना फीस लगभग ₹1,50,250 है, जिसमें ट्यूशन, हॉस्टल और मेस चार्ज शामिल हैं। MBA की फीस लगभग ₹1,51,250 प्रति वर्ष और MTech की फीस ₹1,32,250 है।
IIITM Gwalior Fees Structure 2024-25 देखें
IIITM Gwalियर Placement Details: प्लेसमेंट डिटेल्स
IIITM ग्वालियर का प्लेसमेंट रिकॉर्ड बेहतरीन है। हर साल नेशनल और इंटरनेशनल कंपनियां स्टूडेंट्स को नौकरी के अवसर देती हैं। ट्रेनिंग और प्लेसमेंट सेल स्टूडेंट्स को इंटरव्यू, ग्रुप डिस्कशन और टेक्निकल टेस्ट के लिए तैयार करता है।
2025 में BTech ब्रांच के स्टूडेंट्स का हाईएस्ट पैकेज ₹67.5 लाख था। टॉप कंपनियों में Google, Amazon, Microsoft, Deloitte, और Goldman Sachs शामिल हैं। प्लेसमेंट रेट लगभग 97.76% है।
नोट: स्टूडेंट्स को एडमिशन, फीस और प्लेसमेंट के लिए कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट और नोटिफिकेशन चेक करना चाहिए।