Press "Enter" to skip to content

बिजली विभाग की लापरवाही का परिणाम भुगत रहे लोग, करंट लगने से महिला की मौत

बिजली की बेहतर व्यवस्था हो इसको लेकर निजी हाथों में इसकी जिम्मेवारी दी गई है। लेकिन इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

ताजा मामला बिलावर ओपी क्षेत्र के कुंडीहा गांव का है। जहां घर के बाहर गिरी बिजली की तार चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि किसी काम को लेकर महिला घर के बाहर गई थी तभी बिजली तार की चपेट में आ गए।

आनन-फानन में परिजनों ने सदर अस्पताल जहानाबाद पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया मृतक का नाम रेनू देवी है जिसकी उम्र 25 साल है।

BiharNewsPost
The BiharNews Post

बिहार न्यूज़ पोस्ट - बिहार का नं. 1 न्यूज़ पोर्टल !

More from खबर बिहार कीMore posts in खबर बिहार की »