Press "Enter" to skip to content

सरकार की AI for All स्कीम: घर बैठे फ्री में करें 6 AI कोर्स

AI for All Scheme: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब हर फील्ड में तेजी से बढ़ रहा है। पढ़ाई, नौकरी, बिजनेस, मेडिकल और खेल तक में AI का इस्तेमाल हो रहा है। सरकार ने युवाओं और स्टूडेंट्स के लिए AI for All Scheme शुरू की है, जिसके तहत आप घर बैठे फ्री में AI से जुड़े कोर्स कर सकते हैं।

स्वयं पोर्टल (SWAYAM Portal) पर IIT मद्रास प्रेरणा प्रोग्राम के जरिए ये कोर्स उपलब्ध हैं। ये फ्री हैं और इनमें क्रेडिट भी मिलता है, जो पढ़ाई और करियर में काम आ सकता है।

AI for All स्कीम क्या है?

इस स्कीम का मकसद युवाओं को नई टेक्नोलॉजी से जोड़ना है। इसमें छात्रों, शिक्षकों और कामकाजी लोगों को AI की बेसिक और एडवांस जानकारी दी जाती है। स्कीम में 6 कोर्स उपलब्ध हैं।

AI for All स्कीम के फ्री कोर्स

कोर्स का नामसमयभाषाफीस
AI / ML using Python36 घंटेहिंदीफ्री
क्रिकेट एनालिटिक्स और AI25 घंटेहिंदीफ्री
AI फॉर एजुकेटर्स40 घंटेहिंदीफ्री
AI इन फिजिक्स45 घंटेहिंदीफ्री
AI इन केमिस्ट्री45 घंटेहिंदीफ्री
AI इन एकाउंटिंग45 घंटेहिंदीफ्री

कोर्स में क्या-क्या सिखाया जाता है?

  • AI इन एकाउंटिंग: Python और डेटा एनालिसिस के जरिए अकाउंटिंग और फाइनेंस में AI का इस्तेमाल।
  • AI इन केमिस्ट्री: रासायनिक प्रक्रियाएं, दवा बनाना और भविष्यवाणी करना।
  • AI इन फिजिक्स: मशीन लर्निंग और न्यूरल नेटवर्क से फिजिक्स समस्याओं का समाधान।
  • AI फॉर एजुकेटर्स: टीचर्स के लिए पढ़ाने के नए तरीके, डिजिटल टूल्स और AI से आसान पढ़ाई।
  • क्रिकेट एनालिटिक्स और AI: खेल डेटा एनालिसिस और रिपोर्टिंग।
  • AI / ML using Python: बेसिक से एडवांस तक AI और मशीन लर्निंग।

AI फॉर एजुकेटर्स कोर्स

शिक्षकों के लिए खास कोर्स, ताकि AI और डिजिटल टूल्स का इस्तेमाल करके पढ़ाई आसान और असरदार बन सके।

AI for Educators

  • Module 1: Generative AI टूल्स और डिजिटल पढ़ाने की तकनीक।
  • Module 2: गेम और एक्टिविटी से पढ़ाई मजेदार बनाना।
  • Module 3: AI से लेसन प्लान, क्विज और असेसमेंट तैयार करना।
  • Module 4: Canva, Animation, AR और VR जैसे टूल्स का इस्तेमाल।
  • Module 5: एग्जाम के काम जैसे सवाल बनाना और OMR शीट जांचना।
  • Module 6: Physics, Accounting और Chemistry में AI का सही इस्तेमाल।
  • Module 7: अलग-अलग बच्चों के लिए पढ़ाई आसान बनाने की तकनीक।
  • Module 8: Google Meet, Zoom और Otter.ai का सही इस्तेमाल।

इस कोर्स को करने के बाद टीचर्स स्मार्ट क्लास चला सकते हैं, रिपोर्ट और पेपर जल्दी तैयार कर सकते हैं, जिससे प्रोफाइल मजबूत होती है और प्रमोशन या नई नौकरी के अवसर बढ़ते हैं।

BiharNewsPost
The BiharNews Post

बिहार न्यूज़ पोस्ट - बिहार का नं. 1 न्यूज़ पोर्टल !

More from करियरMore posts in करियर »