Press "Enter" to skip to content

जहानाबाद में पुलिस को चुनौती दे रहे अपराधी, हत्या से सुबह की शुरुआत हुई तो रात होते होते एक मजदूर को मारी गोली

जहानाबाद में अपराधी लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। सुबह-सुबह मई गुमटी के पास एक हत्या से सनसनी फैल गई थी। और शाम होते-होते अपराधियों ने एक और व्यक्ति को गोली मार दी।

मामला घोसी प्रखंड अंतर्गत बड़हरा गांव का है। जहां गली में पेवर ब्लॉक का काम हो रहा था, गांव के ही कुछ लोग काम को रोकने की कोशिश कर रहे थे। ऐसा नहीं होने पर काम में लगे एक मजदूर चंदेश्वर बिंद को को अपराधियों ने गोली मार दी। जिसे आनन-फानन में सदर अस्पताल जहानाबाद पहुंचाया गया।

labour murder

डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति में घायल शख्स को पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है। मामले की जानकारी जैसे ही स्थानीय विधायक को लगी, विधायक रामबली यादव, पंचायत के मुखिया समेत तमाम लोग जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंच गए। विधायक में गिरती कानून व्यवस्था पर चिंता जताई। और विधि व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

BiharNewsPost
The BiharNews Post

बिहार न्यूज़ पोस्ट - बिहार का नं. 1 न्यूज़ पोर्टल !

More from खबर बिहार कीMore posts in खबर बिहार की »